Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव...

सर्दी होने पर युवक को मेडीकल संचालक ने लगा दिया इंजेक्शन, आवाज जाने से स्वजन परेशान

57
कटनी । बड़वारा और ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डाक्टर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। बिना डिग्री और डिप्लोमा वाले आरएमपी डाक्टरों के पास न तो अनुभव है और न ही बीमारियों के हिसाब से इनका अध्ययन। वह फिर भी गोली और दवाई के साथ ही बेरोकटोक इंजेक्शन लगाये जा रहे हैं। कई मामले ऐसे आये, जिनमें लोगों को या तो जान से हाथ धोना पड़ा।

ताजा मामला बड़वारा मुख्यालय से लगे हुए ग्राम भुड़सा से आया है। पीड़ित अंजय चौधरी (21) निवासी ग्राम भुड़सा के पिता नरेश चौधरी ने बताया कि मोनू मेडिकल में सर्दी जुखाम की दवा लेने गया था। दुकान के संचालक ने दवा देने की जगह अजय चौधरी को इंजेक्शन लगा दिया। युवक के गर्दन व गले में सूजन आ गई। युवक की जुबान ही बंद हो गई। युवक के मुंह से आवाज आना तक बंद हो गई, जिससे युवक के परिजन घबरा गए। युवक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़वारा पहुंचे। डॉक्टरों ने इलाज के नाम पर औपचारिकता दिखा कर गंभीर समस्या से ग्रसित युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

अधिकारियों ने नहीं की कार्रवाई

यह मामला तो संज्ञान में आ गया, लेकिन ऐसे कई मामले हैं जो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की अनदेखी व कार्रवाई न किये जाने से ठंडे बस्ते में दब जाते हैं। बड़वारा में ही बगैर डिग्री व प्रमाण पत्र न होने के बावजूद धड़ल्ले से कथित डॉक्टर लोगों की अवैध इलाज कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने इन पर कार्रवाई नहीं की, जिससे इनके हौसले बुलंद हैं।

जोखिम में पड़ रही जान

बड़वारा में पिछले एक साल के भीतर इस तरह की कई क्लीनिक आबाद हो गए। बीमार लोग मजबूरी में इनके पास पहुंच जाते हैं, जबकि इनके पास न तो सही बीमारी पकड़ने का कोई अनुभव होता है और न ही सही इलाज के तौर-तरीके। गंभीर बीमारियों की तो ये नब्ज भी नहीं पकड़ पाते। गलत इलाज की वजह से लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती है।

इनका कहना है

प्रथम दृष्टया मुझे मरीज की बोलती बंद होने में दवा का रिएक्शन नजर नहीं आया। अगर दवा या इंजेक्शन का रिएक्शन हुआ होता, तो पांच मिनट में असर हो जाता। युवक की यह स्थिति दवा का उपयोग करने से काफी देर बाद हुई है। झोलाछाप अवैध डॉक्टरों के खिलाफ थाना प्रभारी और एसडीएम के संज्ञान में लाकर अवैध डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डॉ अनिल झांमनानी, बीएमओ बड़वारा

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.