Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोना-चांदी खरीदने से पहले जानें नए रेट्स: जालंधर में चांदी ₹2.34 लाख पार, जानें 10 ग्राम सोने की कीम... लुधियाना में बदमाशों का दुस्साहस! घर के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा कार में लगाई आग, CCTV में क... चंडीगढ़ में पंजाब कर्मचारियों और पेंशनर्स की विशाल महारैली, सामूहिक अवकाश से सरकारी दफ्तरों में कामक... पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अमृतसर CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, हरमनबीर सिंह को अतिरिक्त प्रभा... पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, हरमनबीर सिंह को ... जींद जिला जेल में कैदी की आत्महत्या का मामला: 2 DSP, हवलदार समेत 7 लोगों पर FIR दर्ज; परिजनों के हंग... 11 साल बाद बने संगठन के साथ ही सिरसा कांग्रेस में उभरी अंदरूनी खींचतान, बेनीवाल और सेतिया में जुबानी... हरियाणा में बिना मान्यता प्राप्त 693 निजी स्कूलों पर गिरेगी गाज! DEO से मांगी बंद कराए गए स्कूलों की... हरियाणा कांग्रेस में आंतरिक कलह तेज: विधायक गोकुल सेतिया ने पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह को दी खुली चुन... समालखा में महिला की संदिग्ध मौत पर अस्पताल में बवाल: पुलिस पर सुसाइड नोट में आरोप, परिजनों का पोस्टम...

ससुराल में बर्थडे पार्टी…पत्नी-बेटे का मर्डर कर पति ने किया सुसाइड; दिल दहला देगी ये वारदात

39

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक पति ने अपने ससुराल में जाकर फांसी लगा ली. ससुराल से ही शख्स की पत्नी और बच्चे का भी शव पाया गया है. पुलिस को आशंका है कि पति ने पहले पत्नी और बच्चे की हत्या की उसके बाद खुद भी सुसाइड कर लिया. एक ही घर में तीन लोगों के शव की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस ने घरवालों और आस-पास के लोगों से पूछताछ की. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि पति और पत्नी के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा था. पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरुआती जांच से पुलिस को आशंका है कि पति ने ही अपनी पत्नी और बच्चे को भी मारा है. घर में तीन लोगों के मौत से पूरे परिवार में मातम का माहौल छाया हुआ है.

साले के बेटे की बर्थडे पार्टी में गया था ससुराल

मृतक शख्स नीलेश की शादी 10 साल पहले नैनागढ़ की प्रियंका से हुई थी. प्रियंका का भाई टेंट हाउस चलाता है. नीलेश टैक्सी ड्राइवर था. टैक्सी चलाकर वह अपने परिवार का खर्च चलाता था. शादी के पांच साल बाद उनका एक बेटा हुआ. बेटे के जन्म के बाद प्रियंका और उसके पति के बीच के रिश्ते थोड़े सुधरे, लेकिन बाद में फिर से झगड़े होने लगे.

प्रियंका अपने भाई के बेटे की बर्थडे पार्टी में मायके गई हुई थी. मायके जाकर उसने नीलेश और उसके झगड़े के बारे में बताया और बोली कि वह उसे काफी परेशान करता है. पुलिस को आशंका है कि इसी बात से परेशान होकर या गुस्से में आकर नीलेश ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी और खुद भी फांसी के फंदे से लटक गया. बर्थडे पार्टी के बीच घर के तीन लोगों की मौत होने पर परिवार में मातम का माहौल है. परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.