Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग तेज: अनशन पर बैठे राहुल क्रांति की बिगड़ी तबीयत, NDA विधायक... मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल...

राजघाट से लेकर तिहाड़ तक… केजरीवाल ने बताया अपना आज का शेड्यूल, जेल में करेंगे सरेंडर

40

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज वापस तिहाड़ जेल जाएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को चुनाव प्रचार के लिए केजरीवाल को 21 दिन की जमानत दी थी. आज उनकी जमानत की अवधि पूरी हो रही है. हालांकि केजरीवाल ने मेडिकल ग्राउंड का हवाला देते हुए एक हफ्ते की और मोहलत मांगी थी, लेकिन ट्रायल कोर्ट ने उनकी याचिका पर 5 जून तक फैसला सुरक्षित रखा है.

केजरीवाल ने एक्स पर अपने वापस जेल जाने की जानकारी दी है और अपने जमानत के आखिरी दिन का पूरा शेड्यूल अपने समर्थकों के साथ साझा किया है. केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, ‘माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मैं 21 दिन चुनाव प्रचार के लिए बाहर आया. माननीय सुप्रीम कोर्ट का बहुत बहुत आभार. आज तिहाड़ जाकर सरेंडर करुंगा.’

क्या है आज का पूरा प्लान?

केजरीवाल ने बताया कि वे दोपहर 3 बजे अपने घर से निकलेंगे. घर से निकलने के बाद सबसे पहले वे महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगे उसके बाद वे कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाएंगे. भगवान हनुमान का आशीर्वाद लेकर केजरीवाल पार्टी ऑफिस के लिए रवाना होंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेताओं से मुलाकात करेंगे. फिर वहां से तिहाड़ जाएंगे.

क्यों मिली थी जमानत?

केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था. 49 दिन जेल में रहने के बाद कोर्ट ने उन्हें लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए 1 जून तक जमानत दी थी. उनकी जमानत के दिन पूरे हो गए हैं और वे आज रविवार को सरेंडर करेंगे.

क्यों हुई थी गिरफ्तारी?

केंद्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली की नई आबकारी नीति के खिलाफ जांच करते हुए 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था. कई दिन ईडी कस्टडी में केजरीवाल से पूछताछ की गई और 1 अप्रैल को उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया था.

केजरीवाल और आम आदमी पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं. विपक्ष पार्टियों का आरोप था कि चुनाव प्रचार से रोकने के लिए बीजेपी सरकार ऐसा कर रही है. जिसके बाद 10 मई को कोर्ट ने उन्हें प्रचार करने के लिए 21 दिन की जमानत दे दी थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.