Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

श्रीधाम एक्सप्रेस रुकने से पहले उतरना भारी पड़ा, कटा पैर

45

जबलपुर। जबलपुर स्‍टेशन श्रीधाम एक्सप्रेस से यात्री को चलती ट्रेन से उतरना भारी पड़ गया। ट्रेन रुकती इससे पहले ही एक पैर फंस गया, जिससे खून की धार फूट पड़ी। मदद के लिए गुहार लगाई। आसपास रहे यात्रियों ने उप स्टेशन प्रंबंधक वाणिज्य हेमन्त पन्द्रे को सूचना दी। प्राथमिक उपचार करके एंंबुलेंस 108 से नेता जी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कालेज भेजा गया।

चलती गाड़ी से उतर रहे थे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए

 

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा ने बताया कि 12191 श्रीधाम एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे 54 वर्षीय यग्वेन्द्र पटेल चलती गाड़ी से उतर रहे थे। तभी ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर तुरत पहुंचकर प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद 108 से एंंबुलेंस नेता जी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कालेज भेजा, जहां चिकित्‍सक उपचार में जुटे हैं। इस सूचना पर तुरंत उप स्टेशन प्रंबंधक वाणिज्य हेमन्त पन्द्रे एवं मेट्रो प्राइम के डॉ रोहित यादव सहित रेल सुरक्षा बल एवं शासकीय रेल पुलिस ने मौके पर पहुंचे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.