Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक, दो लोगों ने की फार्म हाउस में घुसने की कोशिश

56

इंदौर। बाॅलीवुड के भाईजान सलमान खान को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही हैं। एक्टर की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। दरअसल, सलमान के फार्म हाउस पर दो अज्ञात लोगों ने जबरन घुसने की कोशिश की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों अज्ञात युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही दोनों की आईडी फर्जी बताई जा रही है। उस समय सलमान खान फार्म हाउस में थे या नहीं, इसे लेकर कोई भी जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

पनवेल फार्म हाउस की घुसने की कोशिश

इस खबर के बाद से ही फैंस काफी चिंता में हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहा है। कड़ी सिक्योरिटी के बाद भी सलमान के नवी मुंबई के पनवेल में स्थित फार्म हाउस पर दो संदिग्धों ने जबरदस्ती घुसने की कोशिश की है। सुरक्षा कर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया था, जिसके बाद पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई। इससे पहले भी सलमान खान को जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। कुख्यात गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई ने एक्टर-सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित आवास पर हमला किया है। सलमान खान के साथ गिप्पी ग्रेवाल के करीबी संबंधों के कारण यह हमला हुआ था।

Y+ सिक्योरिटी में सलमान खान

कई बार गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को धमकी भरे मैसेज पहुंचाए हैं। इस समय सलमान को वाई प्लास श्रेणी की सिक्योरिटी दी गई है। Y+ सिक्योरिटी में सलमान खान के साथ हर समय 1 या 2 कमांडो और 2 पीएसओ मौजूद रहते हैं। सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो कुछ समय पहले ही उनकी फ्रेंचाइजी फिल्म ‘टाइगर 3’ रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पाॅन्स मिला है। पिछली दो किस्तों की तरह ही यह फिल्म भी हिट साबित हुई। इस समय वे रियलिटी शो ‘बिग बाॅस 17’ को होस्ट कर रहे हैं। जल्द ही वे ‘बब्बर शेर’ फिल्म पर काम करते नजर आएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.