Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा

MP में कांग्रेस जीत सकती है 3-4 सीटें! सट्टा बाजार ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

37

भोपाल: लोकसभा नतीजों से पहले सट्टा बाजार में कांग्रेस-भाजपा की जीत हार पर लग रहे सट्टों ने दोनों ही पार्टियों की नींद उड़ा रखी है। प्रदेश की सबसे हॉट सीट इंदौर, छिंदवाड़ा समेत 29 सीटों पर फलौदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी बेहद हैरान कर देने वाली है। हालांकि सारी स्थिति 4 जून को आने वाले नतीजों से ही स्पष्ट होगी।

इंदौर सट्टा बाजार के मुताबिक, मध्य प्रदेश की 29 में से 26 सीटों पर भाजपा जीत रही है, वहीं कांग्रेस को महज 2-3 सीटें मिल रही है। सट्टा बाजार के सूत्रों की माने तो इंदौर लोकसभा चुनाव में भाजपा 10 से 11 लाख वोटों से जीत हासिल कर सकती है। इतना ही नहीं सट्टा बाजार ने छिंदवाड़ा से नकुलनाथ की जीत का दावा किया है। वहीं राजगढ़ लोकसभा सीट पर दिग्विजय सिंह और तीसरी सीट रतलाम-झाबुआ में कांतिलाल भूरिया की जीत का दावा किया है।

भाजपा की झोली में जा सकती है 26 सीटें

आपको बता दें कि सीएम मोहन समेत विजयवर्गीय, शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश की सभी 29 में से 29 सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया है। शिवराज सिंह ने कहा है कि मैंने देश और प्रदेश के कई दौरे किए हैं। जिसमें बीजेपी अबकी बार 400 पार करती नजर आ रही है। वहीं पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने 29 में से कम से कम 6-7 सीटें जीतने की उम्मीद जताई है। बात करें छिंदवाड़ा की तो दलबदल के कारण कांग्रेस काफी कमजोर पड़ी है। हालांकि इंदौर सट्टा बाजार में यहां कांग्रेस की जीत होने की बात कही है। वहीं इंदौर में पूर्व कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम के भाजपा में जाने से कांग्रेस ने नोटा को प्रमोट किया था। हालांकि यहां भाजपा की जीत होने की बात कही है। वहीं राजगढ़ से दिग्विजय सिंह की स्थिति को मजबूत माना जा रहा है। इससे पहले भी फलौदी सट्टा बाजार कांग्रेस ने प्रदेश में 6-7 सीटें मिलने का दावा किया है। इन सीटों में छिंदवाड़ा, राजगढ़, झाबुआ, मंडला, सतना, ग्वालियर और मुरैना शामिल हैं। हालांकि 4 जून से पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी कहा जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.