Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

महाराष्ट्र: यवतमाल में चक्रवात और भारी बारिश से दर्जनों घर ढहे, कई लोग घायल

61

एक तरफ जहां बंगाल की खाड़ी में चक्रवात रेमल का कहर जारी है, वहीं महाराष्ट्र के कुछ जिलों में तूफान ने बड़ी तबाही मचाई है. यवतमाल जिले में चक्रवात की वजह से कई मकानों के ढहने की भी खबर है. चक्रवात के कारण कई घरों की टीन की चादरें उड़ गईं. टीन की चादर उड़ने से शख्स का हाथ भी कट गया है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. हालांकि, इस चक्रवात का पश्चिम बंगाल की ओर से बढ़ रहे रेमल से संबंध है या नहीं, यह कहना मुश्किल है.

यवतमाल के अरनी और महागांव तालुका में अचानक आए चक्रवात से भारी नुकसान हुआ है. अरनी, महागांव तालुका के कई गांव चक्रवात से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. अरनी तालुका में पभाल और महागांव तालुका में तिवरंग, खली मलकापुर चक्रवात की चपेट में हैं. पभाल में 25 घर ढह गए हैं. चक्रवात से हजारों पेड़ उखड़ गए हैं. पेड़ गिरने से कई रास्ते बंद हो गए हैं. तेज हवा के साथ झमाझम बारिश भी हो रही है. इसलिए अरनी का पभाल गांव चक्रवात से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है.

जलगांव में बेमौसम बारिश से भारी नुकसान

जलगांव के जामनेर में बेमौसम बारिश के कारण केलों के पड़ों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है. जामनेर तालुका के कापुसवाडी, देउलगांव, फत्तेपुर जैसे कई गांवों में बारिश और तूफान के कारण काफी नुकसान हुआ है. कापूस वाड़ी में बेमौसम बारिश के कारण केले के तीन बड़े बगीचे नष्ट हो गए हैं. बेमौसम बारिश की वजह से किसानों को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचा है.

अंबाजोगाई में तूफान के साथ बेमौसम बारिश

अंबाजोगाई तालुका में पूस और गिरवली शिवरा में तूफानी हवाओं के साथ बारिश हुई. तेज हवाओं के कारण गिरवली शिवार में कई स्थानों पर बिजली के खंभे टूट गए. कई जगहों पर पेड़ उखड़ने की घटना भी देखने को मिली है. कई जिलों में तूफान और भारी बारिश की वजह से कितने लोगों की मौत हुई है या फिर कितने लोग घायल हुए इसकी ठोस जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. कई जगहों पर राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है.

भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ रेमल

पश्चिम बंगाल में चक्रवात रेमल भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है. इसके रविवार आधी रात तक बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटों पर दस्तक देने का अनुमान है. रेमल के तट पर पहुंचने पर 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना हैं. हवाओं की गति बढ़ भी सकती है. चक्रवात के कारण पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों और कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.