Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

मणिपुर: भारतीय सेना ने IED हमले को किया नाकाम, टल गया बड़ा हादसा

50

भारतीय सेना को बड़ी कामयाबी मिली है. सेना के जाबांज सैनिकों ने इंफाल पूर्वी जिले में तीन इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया है. सैनिकों के इस काम से एक बड़ी घटना को होने से टाल दिया है. आईईडी मफौ बांध के पास नोंगडैम तांगखुल और एथम तांगखुल गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर पाए गए थे. जिसे सैनिकों की सूझबूझ से निष्क्रिय कर दिया.

जानकारी के मुताबिक एक नियमित निगरानी अभियान के दौरान सेना के जवानों ने सड़क के किनारे एक साथ रखे तीन आईईडी को देखा था. जिसके बाद जवानों ने सतर्कता बरतते हुए तेजी से कार्रवाई की. इस दौरान इलाके की घेराबंदी कर दी गई साथ ही बम निरोधक दस्ते को इसके बारे में जानकारी दी गई.

बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को किया नष्ट

सूचना मिलते ही बिना देर किए बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और आईईडी को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया. जिससे संभावित जान-माल की हानि और स्थानीय लोगों को चोट लगने से बचाया जा सका. बताया जा रहा है कि अगर आईईडी ब्लास्ट हो जाता तो इलाके में जान माल का काफी नुकसान होता. लेकिन जवानों की सतर्कता के चलते होने वाली अनहोनी को टाल दिया गया. इस दौरान आईईडी के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर भी मिले, जिनका वजन 2 किलो और 5 किलो था.

हिंसा की चपेट में मणिपुर

पिछले कुछ महीनों से मणिपुर में लगातार हिंसा की वारदातें सामने आ रही है. हालात काफी बद्दतर होते जा रहे हैं. इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ ही कई पुलिसकर्मी के साथ ही सुरक्षा बल के जवानों की भी मौत हो चुकी है. आए दिन राज्य के कई शहरों में आगजनी और गोलीबारी की खबरें सामने आ रही हैं. वहीं सुरक्षा बल मणिपुर राज्य में नागरिकों की सुरक्षा के लिए दृढ़ और प्रतिबद्ध हैं. वो हालात को सामान्य करने की पूरी कोशिश में हैं. सेना के जवान और पुलिसकर्मी लगातार चप्पे चप्पे पर नजर बनाए हुए हैं. ताकि किसी भी तरह की घटना को होने से रोका जा सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.