Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

बस्तर के नक्सल प्रभावित सुकमा में पुलिस स्मृति दिवस, अमर शहीदों को एसपी ने किया नमन

31

सुकमा: 21 अक्टूबर को पूरे देश में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जा रहा है. इस कड़ी में नक्सल प्रभावित जिले सुकमा में भी गर्व और श्रद्धा के साथ पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया. सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने शहीद जवानों को नमन किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए.

अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि: सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने इस अवसर पर कहा कि आज का दिन हमें श्रद्धा, संवेदना और गर्व से भर देता है. यह दिन अमर जवान को याद करने का दिन है जिन्होंने देश की खातिर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. देश की आतंरिक सुरक्षा और जनता की रक्षा की खातिर अपने जीवन को समर्पित कर दिया.

“पुलिस जवानों की शहादत नहीं जाएगी व्यर्थ”: सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने शहीद जवानों के नामों का उच्चारण किया और उन्हें नमन किया. एसपी ने देश में शहीद हुए कुल 191 जवानों और पुलिस अधिकारियों के नामों का वाचन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी केवल वर्दी नहीं पहनते, बल्कि यह जिम्मेदारी, साहस और बलिदान का प्रतीक होती है. देश की सुरक्षा में पुलिस जवानों का योगदान अतुलनीय है इसकी तुलना नहीं की जा सकती है. शहीद जवानों ने जिस तरह अपने प्राणों की आहूति देकर देश की रक्षा की है यह हमारे दिलों में हमेशा प्रेरणा के तौर पर जिंदा रहेगी. सुकमा एसपी ने कहा कि पुलिस जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा.

शहीद जवानों के परिजनों का किया गया सम्मान: पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम मे शहीद जवानों के परिजनों का सम्मान किया गया. शहीद जवानों के परिजनों को श्रीफल भेंट किया गया और शॉल देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर शहीद जवानों के परिजनों की आंखें नम हो गई. पुलिस स्मृति दिवस पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने का दिन होता है जो दिन रात अपने कर्तव्य के जरिए देश की सेवा करते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.