Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नौकरी का सुनहरा अवसर: छत्तीसगढ़ सरकार के 'नवा बिहान' प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका, ₹18,000 तक वेतन; जा... हाहाकार! जशपुर में तेज रफ्तार का कहर: बस पलटने से बिछ गई लाशें, 25 यात्री घायल; अपनों को तलाशती रही ... बड़ी खबर: नेशनल हाईवे पर खूनी टक्कर, बलौदाबाजार के पास हादसे में 4 की मौत; अस्पताल में मची अफरा-तफरी... Bareilly Salman Suicide Case: बरेली के सलमान ने ढाबे में चाकू से रेत डाली अपनी ही गर्दन; चलती गाड़ी ... MP में जमीन विवादों पर नई व्यवस्था: संपदा पोर्टल से ऑनलाइन दर्ज होगी शिकायत, रजिस्ट्री से पहले दिखेग... बड़वानी को मिला '3D' फेम नया कप्तान; IPS पद्म विलोचन शुक्ला संभालेंगे कमान, अवैध हथियारों और चोरी पर... पूर्व विधायक अरुण वर्मा की विवादित टिप्पणी: होली को बताया 'घिनौना त्योहार', भगवान विष्णु और हिरण्यकश... MP BJP News Today: कांग्रेस से बीजेपी में आए काबिल नेताओं को मिलेगा बड़ा मौका; वीडी शर्मा ने संगठन म... बड़ी साजिश नाकाम! लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर था एमपी का यह बड़ा व्यापारी, 10 करोड़ न देने पर प... गोंगपा में बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक! पार्टी विरोधी काम करने वालों की खैर नहीं, सिवनी के इन दिग्गज पदाधि...

स्टीफन फ्लेमिंग के बस की बात नहीं- IPL से बाहर होते ही CSK ने अपने ही कोच को लेकर क्या कह दिया!

22

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है. महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग की लीडरशिप में टीम ने 10 बार फाइनल खेलकर पांच ट्रॉफी अपने नाम की है. लेकिन इस सीजन चौथी बार ऐसा हुआ जब टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई नहीं कर पाई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. अब टीम का प्रदर्शन और धोनी का रिटायरमेंट इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है. इस बीच स्टीफन फ्लेमिंग भी चर्चा में हैं और उन्हें लेकर फ्रेंचाइजी के सीईओ काशी विश्वनाथन ने बड़ा बयान दिया है.

फ्लेमिंग को लेकर काशी विश्वनाथन ने क्या कहा?

स्टीफन फ्लेमिंग 2009 से ही सीएसके के हेड कोच हैं. उनके कोच रहते हुए टीम ने बड़ी सफलता हासिल की. उन्हें शांत रहकर टीम को अच्छे मैनेज करने और बेहतर प्लानिंग से टीम की जीत में मदद करने के लिए जाना जाता है. वहीं टीम इंडिया इस वक्त अपने ट्रांजिशन फेज में है. ऐसे में खबरें आईं कि बीसीसीआई ने उनसे टीम इंडिया का हेड कोच बनने को लेकर संपर्क किया था. अब सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने फ्रेंचाइजी के यूट्यूब चैनल पर फ्लेमिंग को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

काशी विश्वनाथन ने खुलासा किया कि उन्होंने फ्लेमिंग से मजाक में टीम इंडिया का हेड कोच बनने को लेकर पूछा था. इस पर फ्लेमिंग ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि क्या विश्वनाथन चाहते हैं कि वो इसके लिए अप्लाई करें. चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने आगे बताया कि वो सीएसके के हेड कोच को पर्सनली जानते हैं. काशी विश्वनाथने के अनुसार, टीम इंडिया का हेड कोच बनना फ्लेमिंग के बस की बात नहीं है, क्योंकि फ्लेमिंग साल के 9-10 महीने वाला जॉब करना पसंद नहीं करते हैं. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि इसके बारे में उन्हें और अधिक जानकारी नहीं है और ये केवल उनका ओपिनियन है. लेकिन विश्वनाथन की बातों से साफ लगता है कि न्यूजीलैंड का ये पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया का हेड कोच बनने में दिलचस्पी नहीं रखता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !