Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बड़ी साजिश नाकाम! लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर था एमपी का यह बड़ा व्यापारी, 10 करोड़ न देने पर पेट्रोल बम से हमले की थी तैयारी

21

अशोकनगर: मध्य प्रदेश की अशोकनगर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. आरोप है कि, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर द्वारा अशोकनगर के प्रतिष्ठित व्यापारी को धमकी देकर 10 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी. इस मामले में बुधवार को अशोकनगर पुलिस ने इसी गैंग के एक युवक को गिरफ्तार किया है. जो अशोकनगर में दहशत फैलाने के लिए आया था. अशोकनगर एसपी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी.

व्यापारी से मांगी थी 10 करोड़ की फिरौती
12 फरवरी 2026 को शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी अंकित अग्रवाल ने सिटी कोतवाली में एक शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें उन्होंने बताया था कि, ”लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर के नाम से व्हाट्सएप कॉल, वीडियो कॉल एवं वॉइस नोट द्वारा 10 करोड़ की फिरौती मांगी है. और उसकी शर्त पूरी नहीं करने पर उसने अंकित अग्रवाल को जान से मारने की धमकी दी थी.” इसके बाद कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था. इसके बाद से ही लगातार अशोक नगर पुलिस द्वारा स्थानीय व्यापारी को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई थी.

गश्त के दौरान पुलिस ने किया गिरफ्तार
बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात पुलिस की चेकिंग चल रही थी, इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक मिलन तिराहे के पास नजर आया. जब उन्होंने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम मनीष जांगिड़ बताया. यह शख्स राजस्थान का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि, यह अंतरराष्ट्रीय शूटर हैरी बॉक्सर और रितिक बॉक्सर की गैंग से संबंध रखता है. वहीं जिस जगह युवक रुका हुआ था, उसके ठिकाने पर जब छापे मार कार्रवाई की गई. तो वहां से कई संदिग्ध चीजें बरामद हुई.

8 दिन से अशोकनगर में रह रहा था
पुलिस ने बताया कि, मनीष 7-8 दिनों से अशोकनगर में ही रहकर अंकित अग्रवाल के घर की रैकी कर रहा था. इतने ही दिनों में उसने अंकित कहां जाता है, कितने बजे आता है पूरी रेकी कर ली थी. बुधवार की रात वह घटना को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन घटना घटित होने के पहले ही अशोक नगर पुलिस की सक्रियता से गस्त के दौरान उस गिरफ्तार कर लिया गया. मनीष ने अशोकनगर में ही एक पुरानी बाइक भी खरीदी थी. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है.

पेट्रोल बंम फेंकने की थी तैयारी
पुलिस ने जब उसके ठिकाने पर जाकर छापा मारा तो 6 पेट्रोल बम, दो मोबाइल, एक मोटरसाइकिल मौके पर मिला. इसके साथ ही उसके पास एक फर्जी आधार कार्ड मिला, यह आधार कार्ड हैरी बॉक्सर द्वारा ही तैयार कर कर भेजा गया था. जिसका प्रिंट आउट निकालकर इसने अशोकनगर में कई जगह प्रयोग किया है.

कई राज्यों से आया रुपया
पुलिस द्वारा मनीष से पूछताछ करने पर उसने बताया कि, उसके खाते में गोवा, राजस्थान और मध्य प्रदेश से अलग-अलग पैसा आया है. इन्हीं पैसों से उसने अशोकनगर में बाइक भी खरीदी थी. इसके अलावा क्रिप्टो (वर्चुअल) करेंसी के माध्यम से भी रुपया आया था. उसने बताया कि हैरी बॉक्सर के माध्यम से एक लाख रुपये एडवांस दिया गया था.

अशोकनगर एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि, ”हैरी बॉक्सर गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से 6 पेट्रोल बम, एक बाइक और कई दस्तावेज मिले है, जिसमें यह सिद्ध हो जाएगा कि इस मामले में हैरी बॉक्सर एवं ऋतिक बॉक्सर का हाथ है. हम माननीय न्यायालय से निवेदन आग्रह करेंगे, कि इस पूछताछ में इन दोनों को भी यहां लाया जा सके.” एसपी ने बताया कि, ”इसे अशोकनगर में दहशत फैलाने के लिए भेजा गया था. फिलहाल इसका किसी को मारने का उद्देश्य नहीं था. लेकिन घटना के पहले ही एन वक्त पर गिरफ्तार कर लिया गया.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.