Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Itarsi Leopard News: ऑर्डनेंस फैक्ट्री और केंद्रीय विद्यालय परिसर में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वन ... Simhastha 2028 Preparations: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सड़क और पुल निर्माण का निरीक्षण, जल्द मिल... Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ... Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म... JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश... UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे... Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर... Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ... Hyderabad Cyber Fraud Case: हैदराबाद में डॉक्टर से 14.61 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर फर... Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक...

T20 World Cup 2026 Final India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया! इंग्लैंड को रौंदकर खिताबी मुकाबले में मारी एंट्री; जानें मैच के टर्निंग पॉइंट्स

29

India vs England: भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है. ये इस टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल था, जिसमें भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया. अब टूर्नामेंट के फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा, जिसने टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया था. दूसरा सेमीफाइनल जीतने के लिए भारत ने जीत के लिए 254 रन का रिकॉर्ड टारगेट सेट किया था, जिसका पीछा करने में इंग्लैंड की टीम नाकाम रही.

बैथल का शतक बेकार, इंग्लैंड हुआ बाहर

इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन ही बना सकी. इंग्लैंड की ओर से सबसे सफल बल्लेबाज जैकब बैथल रहे, जिन्होंने सेमीफाइनल में शानदार शतक जड़ा. जैकब बैथल ने 48 गेंदों पर 7 छक्के की मदद से 105 रन बनाए. ये उनके T20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक रहा. मगर बैथल के इस शतक के बावजूद इंग्लैंड की टीम जीत से दूर रह गई.

पंड्या रहे सबसे सफल गेंदबाज

भारत की ओर से हार्दिक पंड्या सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट लिए. भारत की ओर से सेमीफाइनल में 6 गेंदबाजों ने बॉल डाली, जिसमें से 5 विकेट लेने में कामयाब रहे. पंड्या को छोड़कर बाकी 4 गेंदबाजों ने 1-1 विकेट लिया.

भारत ने बनाया नॉक आउट का सबसे बड़ा स्कोर

टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा था. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 253 रन बनाए थे, जो कि T20 वर्ल्ड कप के नॉक आउट में बना सबसे बड़ा स्कोर है. भारत को इतने बड़े स्कोर तक पहुंचाने में संजू सैमसन के दमदार अर्धशतक की सबसे बड़ी भूमिका रही, जिन्होंने टीम इंडिया को वो शुरुआत दिलाई, जिसके दम पर वो 253 रन के स्कोर तक पहुंच सकी.

संजू सैमसन ने 211 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 42 गेंदों पर 89 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के शामिल रहे. उनके बाद सबसे ज्यादा शिवम दुबे ने 25 गेंदों पर 43 रन बनाए. हार्दिक पंड्या ने 12 गेंदों पर 27 रन बनाए. वहीं तिलक वर्मा ने 7 गेंदों पर 21 रन बनाए.

T20 वर्ल्ड कप में ये चौखथी बार होगा जब टीम इंडिया फाइनल खेलेगी. वहीं ये उसका लगातार दूसरा फाइनल भी होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.