Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

न कार का गेट खुला, न सीट बेल्ट… हादसे के बाद लोगों के सामने जिंदा जल गए पति-पत्नी

29

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार अर्टिका कार का टायर फटने से कार पेड़ से टकरा गई. हादसे के बाद कार में भीषण आग लग गई. कार में सवार दंपती की जिंदा जलकर मौत हो गई. आग इतनी भयानक थी की कार पूरी तरह से राख में बदल गई. घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

मामला हरदोई के सांडी थानाक्षेत्र के हरदोई मार्ग के बघराई गांव का है. सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स समेत एएसपी पूर्वी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. मृतकों की पहचान, हरदोई शहर के रद्धेपुरवा निवासी 32 साल के आकाश और उनकी 30 साल की पत्नी कीर्ति के रूप में हुई है.

पत्नी को परीक्षा दिलाने लाया था पति

आकाश पत्नी को बीए की परीक्षा दिलाने के लिए सांडी थाना क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज में आए थे. यहां परीक्षा खत्म होने के बाद अर्टिका कार पर सवार होकर दोनों घर वापस जा रहे थे. तभी थाना क्षेत्र के हरदोई मार्ग पर बघराई गांव के पास कार का टायर फट गया, जिससे अनियंत्रित होकर कार सड़क के किनारे खड़े नीम के पेड़ से जा टकराई. जोरदार टक्कर और भयंकर गर्मी होने से कार में भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आने से कार सवार दंपति की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई.

बाहर निकलने की की थी कोशिश

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की आग लगने के बाद पति-पत्नी ने सीट बेल्ट खोलकर बाहर निकलने का प्रयास भी किया था. मौके पर मौजूद लोगों ने भी उनको बाहर निकालने की कोशिश की थी, लेकिन भीषण आग की लपटों के आगे लोग बेबस हो गए, जिससे दोनों की छटपटाहट में जिंदा जलकर मौत हो गई. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

परिजनों में मचा कोहराम

आनन-फानन में दंपति को सांडी सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर सांडी, बिलग्राम, शहर कोतवाली की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. एएसपी पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. जब परिजनों को इस बारे में पता चला तो उनमें कोहराम मच गया. फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.