Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

आगर मालवा में परिवार के साथ नहाने गए तीन बच्चे नदी में डूबे, हुई मौत..

50

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में तीन बच्चे नदी में डूब गए बताया जा रहा है कि इनमें दो सगे भाई बहन थे। घटना शुक्रवार रात की है ग्रामीणों ने दो बच्चों के शव निकाल लिए थे। तीसरे बच्चे का शव शनिवार की सुबह पुलिस और एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया। आपको बता दें कि मोनू ,मुस्कान और राजू अपने परिवार के साथ छालड़ा गांव गए थे। यहां पर वह दाह संस्कार में शामिल हुए।

परिवार के साथ गए थे नदी में नहाने 

बच्चे महिलाओं के साथ नदी पर नहाने पहुंच गए। जब महिलाएं नहाने के बाद लौट रहीं थीं तो उन्होंने देखा कि बच्चे कहीं भी नहीं दिख रहे हैं। तत्काल महिलाओं ने अन्य परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद तत्काल ग्रामीण बच्चों की तलाश में नदी पर पहुंचे इसके बाद मोनू और राजू के शव नदी में मिले और मुस्कान की तलाश की गई।

शनिवार की सुबह मिला मुस्कान का शव

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। शनिवार की सुबह मुस्कान का शव मिल गया है। मोनू और मुस्कान सगे भाई थे। वहीं इस मामले पर एडिशनल एसपी रेड्डी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.