Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Uttarakhand Minister News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, वीडियो शेयर कर ज... Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने ससुराल के दरवाज... Prahaar Movie Review: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का रिव्यू, वकील उज्ज्वल निकम के किरदार में छा ग... Apple iPhone Duo Repair Cost: एप्पल का नया फोल्डेबल फोन खरीदना जितना महंगा, स्क्रीन रिपेयर कराना उसस... Papankusha Ekadashi 2026 Date: कब है पापांकुशा एकादशी? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में करेंगे कनाडा का दौरा, द्विपक्षीय संबंधों ... Mumbai Crime News: मुंबई के गोरेगांव में रोंगटे खड़े देने वाली घटना, 10 साल की नाबालिग ने 18 महीने क... Varanasi Sarnath Blast Case: वाराणसी के सारनाथ में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी... Pakur Murder Case: झारखंड के पाकुड़ में करोड़ों की संपत्ति के लिए खौफनाक साजिश, सरकारी कर्मचारी के ज... Andhra Pradesh Crime News: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 110 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ युवती गिरफ्तार, प्...

दमोह में सनकी पिता ने पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से काटा ,फिर खुद फांसी लगाकर दे दी जान…

69

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम रौंडा़ में एक विक्षिप्त युवक ने अपनी पत्नी एवं दूधमुही बच्ची की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। ग्राम रौंडा़ में खेर माता मंदिर के बगल में रहने वाले मनोज पटेल पिता कोमल पटेल 26 वर्ष ने किसी अज्ञात कारण के चलते अपनी पत्नी सोमा बाई पटैल 24 वर्ष एवं बच्ची देविका पटेल 6 माह की कुल्हाड़ी से गर्दन पर प्रहार कर हत्या कर दी। पता चला है कि युवक मनोज मानसिक रूप से कमजोर था।

युवक को उसके माता-पिता कभी अकेला नहीं छोड़ते थे। शुक्रवार की शाम लगभग 4 बजे के आसपास उनके पिता खेत पर गए हुए थे। उनके साथ मनोज की  एक पुत्री साथ गई हुई थी। जबकि मनोज की दूसरी पुत्री गांव में कहीं खेल रही थी। मां भी घर पर नहीं थी। इस दौरान मनोज ने यह वारदात को अंजाम दे दिया और खुद भी घर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

ये भी पता चला है कि मनोज की शादी 8 साल पहले हुई थी। शादी के बाद मनोज की तीन बच्चियां थीं । घटना की सूचना पाकर हिंडोरिया पुलिस टीआई अमित गौतम अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए थे। घटना की वास्तविक स्थिति विवेचना के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.