Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर पूर्व जजों की चिंता: खुला पत्र जारी कर चुनाव आयोग और SIR का किय... Machanpally School News: पांचवीं कक्षा की परीक्षा का एक जवाब, जिसे पढ़कर हर कोई हो गया भावुक Seraikela News: सरायकेला के स्कूल में चोरों का धावा, मिड-डे मील का चावल, गैस सिलेंडर और बर्तन चोरी Rajasthan Ganja Cultivation: उदयपुर के नयावास में एनसीबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय... Kerala Crime News: महिला सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पर नाबालिग लड़के के यौन उत्पीड़न का आरोप, पॉक्सो एक्... Meerut News: शादी के महज 12 घंटे बाद दूल्हे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, आम के बाग में पेड़ से ल... Albendazole Tablet Side Effects: पेट के कीड़े की दवा खाते ही बेहोश हुए स्कूली बच्चे, उमरिया में मचा ... दिल्ली में जुलाई के CJP प्रदर्शन और हिंसा की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले: BNS के तहत दर्ज मामलों ... Shravasti News: श्रावस्ती में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, पोल लगाते समय करंट आने से दो ग्रामीणों क... Delhi Protest News: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली में हंगामा, राहुल गांधी के खिलाफ नारे...

MP में 5 लाख बच्चे पढ़ेंगे सी एम राइज स्कूलों में, शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान

52

मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि इस शिक्षण सत्र से मध्यप्रदेश में 300 नए सी एम राइज स्कूल बढाने जा रहे हैं। इसके लिए शासन स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। उदय प्रताप ने बताया कि एक सी एम राइज़ स्कूल पर करीब 60 से 70 करोड़ रुपये का खर्च सरकार करने जा रही है। जिससे सी एम राइज स्कूल प्राइवेट कॉन्वेंट स्कूलों से बेहतर बन सकें।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे सरकारी स्कूलों की तरफ आएं खासतौर पर जो बच्चे शिक्षा से वंचित हैं उन्हें शिक्षा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही पेरेंट्स का भी रुझान सरकारी स्कूलों की तरफ बढ़े इसके लिए भी विशेष जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। मंत्री उदय प्रताप ने बताया कि एक हफ्ते के अंदर मुख्यमंत्री से चर्चा कर अभियान को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.