Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...

इंदौर में बेटियों के सामने पति ने पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, 5 घंटे तड़पती रही, जानें पूरा मामला….

79

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में हत्याओं का दौर लगातार जारी है। बीती रात चंदन नगर इलाके में पति ने अपनी पत्नी को दर्दनाक मौत दी है। नशे की हालत में उसने झगड़ा किया, उसके बाद  पेंचकस से वार कर उसकी हत्या कर दी आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है। चंदन नगर पुलिस के अनुसार घटना जवाहर टेकरी की है। मृतक महिला का नाम लक्ष्मी पटेल है।

लक्ष्मी के भाई अंकित ने जानकारी देते हुए बताया है कि उसकी बहन के पति का नाम भारत है और वो गैरेज चलाता है। लक्ष्मी और भारत की शादी को 20 साल से ज्यादा का समय हो गया है। पुलिस के अनुसार मृतिका कि तीन बेटियां भी हैं। भारत नशा करने का आदि है पहले भी उसने लक्ष्मी को मारने की कोशिश की थी। कल रात भी झगड़ा हुआ तो उसने अपने गैरेज के टामी और पेंचकस से ही लक्ष्मी पर हमला कर दिया। आरोपी भारत ने अपनी बच्चियों के सामने उनकी मां को मौत के घाट उतार दिया है।

बच्चियों ने मामा को दी सूचना…

रात ढाई बजे तक भारत ने अपनी बेटियों को किसी से बात नहीं करने दी मौका मिलते ही बच्चियों ने अपने मामा अंकित को सूचना दी जिसके बाद लक्ष्मी को अस्पताल ले जाया गया। जहां प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.