Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नदी में अवैध खनन के दौरान निकली एक हजार साल पुरानी जैन प्रतिमा, समाज के सुपुर्द की, पूजा-पाठ का दौर शुरू

54

नरवर क्षेत्र के ग्राम सावोली में शनिवार को अवैध खनन के दौरान एक हजार साल पुरानी जैन प्रतिमा निकली है। जैन प्रतिमा को समाज के सुपुर्द कर दिया गया है।

समाज के पदाधिकारी महेंद्र जैन भय्यैन के अनुसार नरवर से छह किमी दूर ग्राम सावोली में सिंध नदी में शनिवार को जेसीबी से खुदाई की जा रही थी। इसी खुदाई के दौरान एक जैन प्रतिमा रेत के अंदर से निकली है। प्रतिमा एक हजार साल पुरानी है।

प्रतिमा को जैन समाज के सुपुर्द किया

जैन के अनुसार संभवत: मुगलों के आतंक के समय तोड़े गए जैन मंदिरों में से जो प्रतिमाएं फेंकी गई थी, उन्हीं प्रतिमाओं में से यह भी एक प्रतिमा हो सकती है। जैसे ही नदी में से जैन भगवान की प्रतिमा निकलने की खबर क्षेत्र में फैली गांव में जैन समाज के लोगों का जमावड़ा लग गया। प्रतिमा पूरी तरह से सही है, उसका बायां हाथ खंडित बताया जा रहा है। देर शाम प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया और प्रतिमा को फिलहाल जैन समाज के सुपुर्द ही कर दिया गया है।

समाज के लाेगों ने नरवर में बने नए जैन मंदिर में प्रतिमा को रख दिया है। समाज के लोगों का कहना है कि इस प्रतिमा का क्या करना है, इसके संबंध में विद्वानों सहित जैन मुनियों से मार्गदर्शन मांगा जाएगा। वह प्रतिमा को देखने के बाद जो भी दिशा निर्देश देंगे उसके अनुसार आगे की कार्य योजना तैयार की जाएगी।

दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़, शुरू हुआ कीर्तन और पाठ

 

नदी में से निकली जैन प्रतिमा के मंदिर पर पहुंचने के उपरांत जैसे ही खबर क्षेत्र में पहुंची तो न सिर्फ नरवर के जैन अनुयायी बल्कि आसपास के गांव व कस्बों के जैन धर्मावलंबी भी नरवर के जैन मंदिर पर पहुंचना शुरू हो गए। समाज के लोगों ने भगवान की प्रतिमा मिलने को कोई शुभ संकेत मानते हुए प्रतिमा की पूजा अर्चना और भजन कीर्तन व पाठ भी किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.