Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इंदौर की कान्ह और सरस्वती नदी की सफाई में मदद करेगी IIT की टीम, प्रशासन ने IIT के प्रोफेसर और एक्सपर्ट्स से मांगी मदद…

59

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में प्रशासन के लाख प्रयासों के बाद भी कान्ह और सरस्वती नदी के शुद्धिकरण अभियान में कोई सफलता नही मिली है। करोड़ों रूपए इस प्रोजेक्ट में लगाने के बाद भी नाले में तब्दील हो चुकी नदियां अब तक अपने पुराने स्वरूप में नहीं लौट सकी है। ऐसे में अब एक बार फिर से जिला प्रशासन ने नदियों के शुद्धिकरण को लेकर प्रयास शुरू कर दिए हैं,इस बार जिला प्रशासन आईआईटी इंदौर के एक्सपर्ट्स की मदद लेने जा रहा हैं।

इसके लिए शनिवार को आईआईटी के प्रोफेसर्स और एक्सपर्ट्स के साथ कलेक्टर ने बैठक की,इस बैठक में नदियों को दोबारा अपने स्वरूप में लाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में आईआईटी के एक्सपर्ट्स ने नदी में मिल रहे सीवरेज की गंदगी को नदी में मिलने से रोकने, नए एसटीपी प्लांट बनाने और कई इलाकों में नई सीवरेज लाइन डालने के सुझाव मिले हैं

कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक़ बैठक में मिले सभी सुझावों को गंभीरता से लिया गया है।इसके साथ ही जल्द ही इसे अमल में लाने का काम किया जाएगा। अब देखना होगा की इस बार प्रशासन की मुहिम क्या रंग लाती है,और इंदौर में मौजूद प्राचीन नदियाँ अपने पुराने स्वरूप में कब तक लौटती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.