Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

इंदौर में हाथ में हरी चूड़ी और साड़ी पहनकर दुल्हन की तरह मेकअप कर छात्र ने मौत को लगाया गले…

41

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक छात्र का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। छात्र ने महिलाओं की तरह साड़ी पहन रखी थी और मेकअप भी किया हुआ था, छात्र के दोनों हाथ बंधे हुए मिले हैं और आंख पर पट्टी लगी हुई थी। घटना इंदौर जिले के खंडवा नाका इलाके की है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। छात्र की हत्या की गई है या उसने आत्महत्या की है इसकी अभी पुलिस जांच कर रही है। छात्र रायसेन जिले का रहने वाला था और उसका नाम पुनीत था पुनीत पढ़ाई के लिए इंदौर आया था और बीएससी सेकंड ईयर का छात्र था।

इंदौर में वह किराए के कमरे पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। रिश्तेदारों ने उसके शव को देखकर परिजनों को सूचना दी, जिस कमरे में पुनीत फंदे पर लटका मिला है। वहां खून भी फैला हुआ था। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है परिजनों का कहना है कि पुनीत को फोन किया गया था और वह फोन नहीं उठा रहा था।

जिसके बाद परिचित को उसके रूम पर भेजा। यहां पर परिचित ने देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पुनीत ने 8 महीने पहले ही रूम चेंज किया था। इससे पहले वह अपने दो दोस्तों के साथ रहता था फिलहाल पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.