Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

शौचालय का बहाना बनाकर पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, पत्रकार की हत्या में मुंबई से हुआ था गिरफ्तार

37

 खंडवा। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में यूट्यूब चैनल के पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या का आरोपित खंडवा रेलवे स्टेशन से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हत्या के मामले में शाहगंज थाने की पुलिस उसे ट्रांजिक्ट रिमांड पर मुंबई से उत्तर प्रदेश ट्रेन से लेकर जा रही थी।

15 मई की रात 2:40 बजे ट्रेन क्रमांक 11081 गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस खंडवा से रवाना होने पर आरोपित जमीरउद्दीन कुरैशी ने पुलिस कर्मियों से शौचालय जाने के लिए कहा। शाहगंज थाने के उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता और एक कांस्टेबल बृजेश मिश्रा को वह धक्का देकर ट्रेन से कूद गया और फरार हो गया। आरोपित के फरार होते ही पुलिसकर्मियों ने चेन खींचकर ट्रेन रूकवाई और उसकी तलाश शुरू की। आसपास देखने के बाद उन्होंने स्टेशन स्थित जीआरपी थाने पहुंच कर घटना की सूचना दी।

पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

 

जीआरपी पुलिस की टीम ने यूपी पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र में तलाशी की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। इस मामले में जीआरपी पुलिस में शाहगंज थाने के उप निरीक्षक मंसाराम गुप्ता की शिकायत पर हत्या के आरोपित जमीरउद्दीन कुरैशी के विरुद्ध धारा 224 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

 

जीआरपी थाना प्रभारी वीर बहादुर सिंह परिहार ने बताया कि चलती ट्रेन से पुलिस कर्मियों को धक्का देकर खंडवा स्टेशन से लगभग 500 मीटर आगे गणेश तलाई फेल की निकट हत्या का आरोपी फरार होने की शिकायत उत्तर प्रदेश पुलिस में की है। आरोपी का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है। आरोपी के स्थानीय संपर्क तलाशने का भी प्रयास किया जा रहा है। विदित हो कि आरोपित जमीरउद्दीन कुरैशी ने 13 मई को पत्रकार श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी थी इस मामले में उसे मुंबई से गिरफ्तार कर जौनपुर ले जाया जा रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.