Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

रिश्वत के साढ़े तीन हजार रुपए लेते पटवारी को लोकायुक्त ने पकड़ा

34

भिंड के लहार में लोकायुक्त ने एक पटवारी को ग्वालियर से गई लोकायुक्त टीम ने साढ़े तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। आरोपित पटवारी बंटवारे के लिए रिश्वत ले रहा था। आरोपित पटवारी रुरई हल्के में पदस्थ था।

जानकारी के मुताबिक रुरई गांव निवासी राजबहादुर की जमीन के बंटवारे का प्रकरण पटवारी जितेंद्र सोनी के पास था। लेकिन वह पटवारी बंटवारे के प्रकरण को निपटा नहीं रहा था। बार बार टालने के बाद पटवारी ने राजबहादुर से रिश्वत मांगी, तभी प्रकरण को निपटाने के लिए कहा। राजबहादुर ने इस बात की शिकायत लोकायुक्त से की। लोकायुक्त ने रिकार्डिंग सहित अन्य औपचारिकता पूरी करने के बाद राजबहादुर के माध्यम से पटवारी को रिश्वत देने की तारीख व समय तय किया। इसके बाद शुक्रवार को तय हुआ कि जनपद पंचायत के सामने वाली गली में पटवारी जितेंद्र उसे मिलेगा और रिश्वत के पैसे लेगा। तय समय पर राजबहादुर पटवारी के पास पहुंचा और उसे रिश्वत के साढ़े तीन हजार रुपए दिए। जैसे ही पटवारी ने पैसे लिए, वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद कार्रवाई करना शुरू कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.