Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

भोजपुर से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा सबसे अमीर प्रत्याशी, 167 प्रकरण भी दर्ज

69

रायसेन। विधानसभा चुनाव के लिए भोजपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा ने शुक्रवार को गौरहगंज आरओ कार्यालय में नामांकन जमा किया। इसी के साथ जिले के सभी प्रमुख प्रत्याशियों ने नामांकन जमा कर दिए हैं। सुरेंद्र पटवा नामांकन जमा करने से पहले भोजपुर के भगवान शिव के मंदिर पहुंचे यहां पूजन अर्चना करने के बाद वे नामांकन जमा करने गए। जिले के सभी प्रमुख प्रत्याशियों में सुरेंद्र पटवा सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। उनके पास कारोंड़ों की चल अचल सम्पत्ति है।

कुल 167 प्रकरण दर्ज

अपने शपथ पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार उनके ऊपर एमपी एमएलए कोर्ट में धारा 138 के कुल 167 प्रकरण दर्ज हैं और ये सभी प्रकरण लंबित हैं। उनके पास 75 तोला सोना है वहीं उनकी पत्नी के पास 118 तोला सोना है। सुरेंद्र पटवा के पास कुल चल सम्पत्ति 26 करोड़ रुपये से ज्यादा की है, वहीं 26 करोड़ रुपये तक ही पत्नी के पास चल सम्पत्ति है। इसके अलावा पटवा के पास देवास जिले में 0.8 एकड़ जमीन है। वहीं इंदौर शहर में उनके व उनकी पत्नी के नाम आवास भी हैं। इस तरह अचल सम्पत्ति भी करीब 18 करोड़ रुपये कीमत ही है तो वहीं पत्नी के नाम भी 5 करोड़ 85 लाख रुपये तक की अचल सम्पत्ति है। हालाकि सुरेंद्र पटवा पर अलग अलग बैंकों से लोन भी हैं।

प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी

इससे एक दिन पहले उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है। रायसेन जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए पांचवे दिवस 27 अक्टूबर को कुल 08 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए। विधानसभा क्षेत्र भोजपुर के अलावा सांची के लिए पांच अभ्यर्थियों के यानि निर्दलीय के रूप में नामांकन जमा किए। विधानसभा क्षेत्र सिलवानी के लिए दो अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए हैं।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विधानसभा निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार नामांकन पत्र 30 अक्टूबर 2023 सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्राप्त किए जायेंगे। नामांकन पत्रों की संविक्षा 31 अक्टूबर मंगलवार को होगी ।इच्छुक अभ्यर्थी 2 नवंबर गुरुवार तक नाम वापस ले सकेंगे। शासकीय अवकाश के दिवसों 28 अक्टूबर चतुर्थ शनिवार और 29 अक्टूबर रविवार को शासकीय अवकाश होने से नामांकन पत्र प्राप्त नहीं किए जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.