Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
विदिशा में मौजूद है भगवान कुबेर की 2200 साल पुरानी 12 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा, धनतेरस पर उमड़े श्रद्ध... महाकाल मंदिर विवाद गरमाया, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने केंद्रीय गृह मंत्री और सीएम को लिखा ... छिंदवाड़ा के सांदीपनि स्कूल के बच्चों को मिला दिवाली का तोहफा, 4 साल के लंबे इंतजार के बाद शुरू हुई ... श्योपुर के इस आदिवासी गांव में दीपावली पर भी छाया अंधेरा, आजादी के इतने साल बाद भी बिजली-पानी को तरस... धार में कार्बाइड गन बेचने और चलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध, डॉक्टर सौरभ बोरासी ने दी खतरनाक धमाकों से ब... दीपावली के पावन पर्व से ठीक पहले धमतरी नगर निगम के नियमित और प्लेसमेंट कर्मचारियों को नहीं मिला अक्ट... न्यायधानी बिलासपुर में युवतियों का हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क से लेकर अटल आवास तक चली लात-घूंसे— पुलिस ... बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एआई से तस्वीरें बदलकर ब्लैकमेल करने वाला न्यूज पोर्टल संचालक रायपुर... रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिखा स्नेहिल पत्र— भरथरी गायन ... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, उसूर के जंगल से भारी मात्रा में डेटोनेटर और नक्सली डंप बरामद

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर एक और गंभीर आरोप, इस बार डांसर ने की शिकायत

63

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. अब राज्यपाल पर एक नृत्यांगना ने गंभीर आरोप लगाया है. नृत्यांगना ने जो शिकायत दर्ज कराई है उसके मुताबिक कुछ महीने पहले वह एक मशहूर संगीतकार के जरिए कोलकाता के राजभवन गई थी. इसके बाद उनकी राज्यपाल से बातचीत शुरू हो गई. डांसर ने राज्यपाल को अपनी समस्याएं बताईं. डांसर का दावा है कि राज्यपाल ने उसकी समस्या का हल करने के लिए उसे एक अधिकारी से मिलवाने का वादा किया.

नृत्यांगना का ये भी दावा है कि राज्यपाल उसे दिल्ली ले गए और एक होटल में उसके साथ दुराचार किया. जानकारी के मुताबिक कथित पीड़िता ने कुछ महीने पहले कोलकाता पुलिस में भी अपनी शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन ये मामला तब सामने आया, जब कोलकाता पुलिस ने जांच रिपोर्ट राज्य सचिवालय नबान्न को भेजी.

आरोपों पर टीएमसी ने बोला हमला

नृत्यांगना का ये भी आरोप है कि दिल्ली के एक होटल में यह वाकया 6-7 महीने पहले हुआ था. डांसर का दावा है कि उसने तुरंत इसकी शिकायत कोलकाता पुलिस कमिश्नर से की थी.राज्यपाल के खिलाफ ये दूसरा गंभीर आरोप है. कुछ हफ़्ते पहले ही राजभवन की एक महिला अस्थायी कर्मचारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस को दिए गए उनके बयान के मुताबिक राज्यपाल ने महिला को नौकरी स्थायी करने का आश्वासन दिया था.

पूरे मामले पर प्रदेश में सियासत भी हो रही है.मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत टीएमसी नेताओं ने हमला बोलना शुरू कर दिया है. पिछले दिनों मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह कह कर भी निशाना साधा था कि उन्हें राजभवन में जाने में डर लगता है.

राजभवन ने भी जारी किया बयान

उधर राजभवन ने भी इस मामले में बयान जारी किया है. राजभवन की ओर से पहले ही एक वीडियो फुटेज जारी किया जा चुका है. जिसमें राजभवन के गेट के सामने महिला कर्मी टहलती नजर आई. हालांकि वीडियो फुटेज के आधार पर कोलकाता पुलिस ने दावा किया कि महिला को रोते हुए देखा गया था. टीएमसी ने कॉरिडोर का वीडियो सार्वजनिक करने की मांग की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.