Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

पूर्व विधायक की पोती को किडनैप करने पहुंचा था शख्स, लड़कियों ने मचाया शोर… जान बचाकर भागा

23

उत्तर प्रदेश के अतरौली से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के पूर्व विधायक डॉ.अनवार खां की नातिन को एक अज्ञात युवक ने अपहरण करने की कोशिश की .हालांकि, बच्चियों के शोर मचाने के बाद आरोपी वहां से भाग गया.वहीं, जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम जांच में जुट गई और सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान की जा रही है.

अतरौली के पूर्व विधायक डॉ. अनवार खां के बेटे शाकिब अनवार खां की 12 साल की बेटी अलीगढ के एक स्कूल में कक्षा आठवीं में पढ़ती है. वह अतरौली के बसुआ वाले मंदिर के पास ट्यूशन पढ़ती है.जानकारी के मुताबिक, 13 मई की शाम को एक बाइक सवार व्यक्ति ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर के घर पहुंचा था.

जहां उसने टीचर से पूछा कि शाकिब अनवार खां का बेटा आपके यहां ट्यूशन पढ़ता है. यह सुनकर टीचर ने कहा कि बेटा तो नहीं लेकिन उनकी बेटी ट्यूशन पढ़ने आती है. यह सुनकर वह शख्स वहां से चला गया और रास्ते में बच्ची के लौटने का इंतजार करने लगा.

आरोपी ने कहा-तुम्हारे पापा ने बुलाया है

लगभग 5 बजे चार छात्राएं ट्यूशन पढ़कर अपने घर लौट रहीं थीं, तभी बाइक सवार उनके पास आया और बेटी का नाम लेकर कहा कि बाइक पर बैठो जल्दी, तुम्हारे पापा ने घर बुलाया है. छात्रा ने साथ जाने से इंकार कर दिया तो वह जबरन उसे उठाकर ले जाने की कोशिश करने लगा. इस दौरान दूसरे छात्राओं ने शोर मचाया तो वहां काम कर रही एक महिला अज्ञात शख्स के पीछे डंडा लेकर दौड़ पड़ी तो बाइक सवार भाग गया. वहीं, अपहरण के प्रयास की सूचना से कस्बे में अफरातफरी मच गई.इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस को कॉल कर मामले की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा है, जिसकी पहचान की जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले में जांच में जुटी हुई है.

क्या कहा घरवालों ने?

शाकिब के पिता अनवार खां ने वर्ष 1980 में हुए विधानसभा चुनाव में अतरौली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पूर्व सीएम कल्याण सिंह को हराया था. वहीं, डीएसपी अकमल खान ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिली है, जिसमें परिवार वाले बच्ची को उठाकर ले जाने की कोशिश का आरोप लगा रहे हैं. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरों और दूसरे पहलुओं की जांच कर रही है.

वहीं, पूर्व विधायक के बेटे शाकिब अनवार ने बताया कि ‘हमारा परिवार राजनीति में जरूर है, लेकिन हमारी किसी से कोई रंजिश नहीं है’ बच्ची की साथ इस तरह की घटना होना चिंता का विषय है. घटना का खुलासा होना चाहिए हमको इलाके की पुलिस पर पूरा भरोसा है कि जल्दी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.