Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

‘मेरी मौत का जिम्मेदार चौकी इंचार्ज…’, फंदे पर झूलने से चंद मिनट पहले दुकानदार ने बनाया Video

52

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक सब्जी विक्रेता ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. उसने मरने से पहले दो वीडियो भी बनाए, जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार चौकी इंचार्ज को बताया. कहा कि वो चौकी इंचार्ज के टॉर्चर से परेशान हो चुका है. अब और ज्यादा बर्दाश्त नहीं कर सकता. युवक ने यह कदम उठाने के लिए अपने परिवार से माफी भी मांगी है. युवक की लाइव मौत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है.

मामला कानपुर के सचेडी इलाके का है. यहां रहने वाला सुनील कुमार राजपूत चकरपुर मंडी में सब्जी की दुकान लगाता था. मंगलवार को सुबह सुनील ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फांसी लगाने से पहले सुनील ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सुनील ने मौत को गले लगाने से पहले दो वीडियो बनाए. चौकी इंचार्ज सतेंद्र कुमार पर टॉर्चर देने और जबरन पैसे छीनने का आरोप लगाया. साथ ही अपने परिवार से इस कदम के लिए माफी भी मांगी. कहा कि मुझे माफ कर देना. मैं बस अब ये सब बर्दाश्त नहीं कर पा रहा हूं.

‘मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे’

सुनील ने आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज सतेन्द्र कुमार उससे पैसे छीन लेते थे और उसके साथ मारपीट भी करते थे. यहां तक कि धमकाते भी थे की मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे. सुनील ने वीडियो में यह भी कहा की मेरी मौत का जिम्मेदार सतेन्द्र चौकी इंचार्ज है. वीडियो में सुनील ने कहा कि जब भी मैं सतेंद्र का विरोध करता था तो वो हमेशा यही कहते थे कि ज्यादा से ज्यादा मेरा ट्रांसफर ही होगा. बाकी मेरा तुम कुछ भी नहीं कर पाओगे.

पुलिस ने कही एक्शन लेने की बात

सब्जी विक्रेता सुनील की मौत के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंच चुकी है. मामले की जांच की जा रही है. मृतक के भाई ने थाने में तहरीर भी दी है. पुलिस ने आरोपी चौकी इंचार्च सतेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. कहा कि आरोपी चाहे कोई भी हो, कानून के लिए सब एक समान हैं. दोषी पाए जाने पर सतेंद्र कुमार के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. फिलहाल, उनसे पूछताछ की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.