Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ... Morena Crime News: मुरैना जेल उप अधीक्षक को 60 हजार के इनामी कल्ली गुर्जर ने दी गोली मारने की धमकी Bageshwar Dham Controversy: 'पर्चे में लिखा था बेटा होगा, हो गई बेटी'; बागेश्वर धाम सरकार के दावे पर... Sugar Breath 4.0 Device Patent: सूश्रुत संहिता के सिद्धांत पर बनाई डिवाइस, 'Sugar Breath 4.0' से सेक... Asian Games 2026 Soft Tennis Medal: कौन हैं जय मीणा? जिन्होंने सॉफ्ट टेनिस में देश को दिलाया पहला ब्... Ramayan Movie Update: रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ की शूटिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें फिल्म के बा...

पटना साहिब में पीएम मोदी ने टेका मत्था, बनाई दाल-परोसा लंगर, गुरु गोविंद के शस्त्रों के किए दर्शन

35

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी 13 अप्रैल को सुबह-सुबह बिहार के पटना स्थित गुरुद्वारा तख्त श्री पटना साहिब जी पहुंचे. पीएम मोदी ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्मस्थान दरबार साहिब में मत्था टेका. साथ ही पीएम अरदास में शामिल हुए और वहां लाइव कीर्तन भी सुना. पीएम ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा इस्तेमाल किए गए ‘शस्त्रों’ (हथियारों) के भी दर्शन किए.

इस मौके पर पीएम मोदी ने भगवे रंग की पगड़ी पहनी हुई थी. प्रधानमंत्री ने चौर साहिब की सेवा की और “सरबत दा भला” के लिए पाठ में बैठे. साथ ही पीएम मोदी ने लंगर रसोई (सामुदायिक रसोई) का भी दौरा किया और दाल और रोटी बनाई. जिसके बाद पीएम मोदी ने गुरुद्वारे में मौजूद लोगों को लंगर भी परोसा.

पीएम को सम्मान पत्र से नवाजा

पीएम ने “कराह प्रसाद” लिया, जिसका भुगतान उन्होंने डिजिटल भुगतान मोड के माध्यम से किया. इस मौके पर गुरुद्वारा समिति ने पीएम मोदी के सम्मान पत्र से नवाजा. साथ ही सिख बीबीयों ने माता गुजरी जी का चित्र भी पीएम को तोहफे में दिया.

पीएम मोदी ने एक्स पर कहा “आज सुबह तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में प्रार्थना की. इस पवित्र स्थान की दिव्यता, शांति और समृद्ध इतिहास का अनुभव करके धन्य महसूस हुआ. इस गुरुद्वारे का श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से गहरा संबंध है. हमारी सरकार को उनके 350वें प्रकाश उत्सव को भव्य तरीके से मनाने का सम्मान मिला. पीएम ने आगे कहा कि सिख गुरुओं की शिक्षाएं हम सभी को प्रेरित और मार्गदर्शन करती रहें.

पीएम ने कहा यह खास अनुभव

पीएम मोदी ने सिख धर्म के बारे में सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सिख धर्म समानता, न्याय के सिद्धांतों पर आधारित है. सिख धर्म सेवा करने पर केंद्रित है. आज सुबह पटना में मुझे भी सेवा में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. यह बहुत ही खास अनुभव था.

लोगों से मतदान करने की अपील की

रविवार को पीएम मोदी ने बिहार की राजधानी पटना में रोड शो किया. बता दें, वो बिहार में रोड शो करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं. पीएम सोमवार को राज्य के हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और सारण निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के बीच पीएम मोदी ने सोमवार सुबह देश की जनता से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की.

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा “लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर मतदान हो रहे हैं. मुझे विश्वास है कि इन सभी सीटों पर लोग भारी संख्या में मतदान करेंगे, जिसमें युवा और महिला वोटर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. आइए, अपने कर्तव्य को निभाएं और लोकतंत्र को मजबूत करें!

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.