Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी, CM साय बोले- शाबास बेटियों

82

रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने बृहस्पतिवार को ‘हाईस्कूल’ (10वीं) और ‘हायरसेकेण्डरी’ (12वीं) बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा की जिसके अनुसार हाईस्कूल में 75.61 प्रतिशत तथा हायर सेकण्डरी में 80.74 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। खास बात यह कि दोनों ही परीक्षाओं में छात्रों के मुकाबले छात्राओं ने बाजी मारी है।

‘हाईस्कूल’ बोर्ड परीक्षा में जशपुर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की सिमरन सब्बा ने 99.50 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि ‘हायरसकेण्डरी’ बोर्ड परीक्षा में सराईपाली के इवास वूडलैंड अंग्रेजी माध्यम हायर सेकण्डरी स्कूल की महक अग्रवाल 97.40 प्रतिशत अंक के साथ अव्वल रही। उन्होंने बताया कि इस वर्ष ‘हाईस्कूल परीक्षा में तीन लाख 45 हजार 686 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था जिनमें से तीन लाख 40 हजार 220 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि तीन लाख 39 हजार 994 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या दो लाख 57 हजार 72 है। इस प्रकार 75.61 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 79.35 तथा बालकों का प्रतिशत 71.12 है। अधिकारियों के मुताबिक घोषित परीक्षा परिणाम में प्रथम श्रेणी से एक लाख 17 हजार 519 (34.56 प्रतिशत), द्वितीय श्रेणी से एक लाख 23 हजार 386 (36.29 प्रतिशत) तथा तथा तृतीय श्रेणी से 16 हजार 165 (4.75 प्रतिशत) विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। पास श्रेणी से दो परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं जबकि 19 हजार 12 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता मिली है। विभिन्न कारणों से 226 परीक्षार्थियों के परिणाम रोके गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि ‘हायर सेकण्डरी’ परीक्षा में पंजीकृत दो लाख 61 हजार 77 विद्यार्थियों में से दो लाख 58 हजार 704 परीक्षा में शामिल हुए। उनके मुताबिक घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या दो लाख आठ हजार 789 है। इस परीक्षा में कुल 80.74 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

अधिकारियों के अनुसार इनमें बालिकाओं का प्रतिशत 83.72 तथा बालकों का प्रतिशत 76.91 है। प्रथम श्रेणी से 88 हजार 101 (34.07 प्रतिशत), द्वितीय श्रेणी से एक लाख नौ हजार 185 (42.22 प्रतिशत) तथा तृतीय श्रेणी से 11 हजार 498 (4.45 प्रतिशत) परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए है। पास श्रेणी से पांच परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। पूरक की पात्रता 22 हजार 232 परीक्षार्थियों को मिली है। विभिन्न कारणों से 129 परीक्षार्थियों के परिणाम रोके गए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को बधाई दी है तथा जिन बच्चों के परिणाम बेहतर नहीं आए हैं उन्हें निरंतर मेहनत करने की सलाह दी है। साय ने सोशल मीडिया एक्स में लिखा है, ”शाबाश बेटियों। दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बिटिया सिमरन शब्बा और महक अग्रवाल को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।” उन्होंने लिखा है, ‘‘ परीक्षा में उत्तीर्ण सभी बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को मेरी शुभकामनाएं और जिन बच्चों के परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.