Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...

कांकेर के 9 छात्रों ने टॉप 10 में बनाई जगह, 10वीं में 6 और 12वीं में 3 मेरिट सूची में शामिल

87

छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज 10वीं-12वीं की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं। बोर्ड परीक्षाओं में कांकेर जिले के छात्रों का दबदबा रहा। जिले के 9 छात्रों ने मेरिट सूची में स्थान बनाया हैं। जिसमें 10वीं बोर्ड परीक्षा में 6 छात्र तो वही 12वीं में 3 छात्रों ने मेरिट सूची में जगह बनाई है।बोर्ड परीक्षा के परिणामों में कांकेर जिले में फिर एक बार छात्राओं का दबदबा दिखा है। मेरिट सूची में स्थान बनाने छात्रों में एक छात्र को छोड़कर सभी छात्राएं है। जिसमें 10वीं में 5 तो वही 12वीं में मेरिट में आने वाले सभी छात्रा हैं। बीतें साल बोर्ड परीक्षाओं में 12वीं में 1 छात्र व 10वीं में 1 छात्र सहित 3 छात्रों ने मेरिट में स्थान बनाया था। इस साल भी छात्राओं ने दबदबा बरकरार रखा है। 10वीं बोर्ड के परिणामों में मेरिट सूची में आने वाले जिले के 6 छात्रों में सबसे अधिक 4 बच्चे प्रयास आवासीय विद्यालय के हैं। जिले के यह पहली बार हुआ है की एक ही विद्यालय के 4 बच्चों ने मेरिट में स्थान बनाया है।

इन बच्चों ने मेरिट में बनाई जगह

10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रयास आवासीय विद्यालय के छात्र मयंक कोर्राम व छात्रा पायल अधिकारी ने 97.67 अंको के साथ प्रदेश में 7वां स्थान प्राप्त किया है। तो वही प्रदेश में 9वे स्थान में 3 छात्रा जिसमें प्रयास विद्यालय की ही वर्षा साहू, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मटोली की माला विश्वास व स्वामी आत्मानंद इंगिल्श मीडियम स्कूल भानुप्रतापपुर की तन्यश्री मढ़ारिया ने 97.33 प्रतिशत अंको के साथ मेरिट में जगह बनाई है साथ ही प्रयास विद्यालय में रहकर पढ़ाई करने वाली केशकाल की छात्रा ने 97.17 अंको के साथ 10वां स्थान प्राप्त किया है।

12वीं में नक्सल प्रभावित इलाके के शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल तूड़गे की 95.60 प्रतिशत अंको के साथ 7वां स्थान, शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल मरोड़ा की कंकना घरमी ने 95.40 के प्रतिशत के साथ 8वां तथा भानुप्रतापपुर के निजी स्कूल हरिशंकर सिंह संस्कार वैली निधि गोगड़ ने 95.00 10वां स्थान प्राप्त किया हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.