Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-... Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही ... Chandigarh News: रेजिडेंशियल और इंडस्ट्रियल बदलाव पर जनता की कड़ी आपत्ति, मास्टर प्लान की प्रक्रिया ... Abhay Chautala Statement: नूंह में होगी इनेलो की राज्यस्तरीय रैली, अभय चौटाला ने कहा— हरियाणा में बन... Gwalior Achleshwar Mahadev Trust Election 2026: अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय; 11 अक्टूबर ... West Zone Judiciary Conference 2026: ग्वालियर में न्यायिक शिक्षा पर बड़ा आयोजन; 60 से ज्यादा जज और C... Delhi High-Tech Parking News: इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्किंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट, एनडीएमसी ने द... Delhi Crime News: पुलिसकर्मी बनकर 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दरिंदगी, मुख्य आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ...

कोल्ड ड्रिंक नहीं पिलाने पर लाइनमैन हुआ नाराज, ट्रांसफार्मर में किया फॉल्ट, जानें पूरा मामला…

38

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बिजली विभाग के लाइनमैन ने कोल्ड ड्रिंक नहीं पिलाने पर नाराज होकर ट्रांसफार्मर में फॉल्ट कर दिया। आपको बता दें कि लाइनमैन ने ग्रामीणों से कोल्ड ड्रिंक मांगी थी। लेकिन जब लोगों ने उसे कोल्ड ड्रिंक देने से मना कर दिया तो वह नाराज हो गया और उसके जाने के कुछ ही देर में पूरे मोहल्ले की लाइट चली गई। मामला मुरैना जिले के आलापुर गांव का है, यहां पर किरार मोहल्ले में रहने वाले लोगों का कहना है कि लाइनमैन मदन  डीपी के पास काम कर रहा था। उसने इस दौरान ग्रामीणों से कोल्ड ड्रिंक मांगी लेकिन लोगों ने कोल्ड ड्रिंक लाने से मना कर दिया।

लाइनमैन के जाने के बाद डीपी से निकला धुआं..

लाइनमैन के जाने के कुछ ही घंटे बाद डीपी से धुआं निकला और मोहल्ले की लाइट चली गई। इलाके के लोग गर्मी के मौसम में बिजली के लिए तरस गए। वहीं किरार मोहल्ले के लोगों का कहना है कि कई लोगों ने बिजली का बिल नहीं भरा है। जिन्होंने बिजली का बिल जमा किया है उनका कनेक्शन चालू करने के लिए मदन आया था और इसी दौरान उसने कोल्ड ड्रिंक लाने के लिए कहा था। जब लोगों ने उस से कोल्ड ड्रिंक लाने से मना कर दिया तो लाइनमैन को लगा कि उसका अपमान हुआ है। जिसके बाद वह ट्रांसफार्मर में छेड़छाड़ कर गया और उसके जाने के बाद फॉल्ट हो गया।

बिजली नहीं मिलने से लोग गर्मी में हो रहे बेहाल..

वहीं बिजली सप्लाई बंद होने से लोग काफी परेशान हैं। इसको लेकर लोगों में तेजी से आक्रोश बढ़ रहा है। आलापुर गांव के किरार मोहल्ले में 5 दिन बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। अभी तक पूरा मोहल्ला अंधेरे में है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि हम लोग समय पर बिल भरते हैं लेकिन फिर भी बिजली नहीं मिल रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.