Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

खरगोन पुलिस ने अवैध हथियारों की पकड़ी बड़ी खेप, 42 पिस्टल के साथ तस्कर गिरफ्तार…

57

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक सप्ताह में दूसरी बार पुलिस ने अवैध हथियारों की बड़ी खेप तस्करी होने से पहले पकड़ी है। इस मामले में खरगोन पुलिस ने खंडवा के एक आदतन अपराधी को पकड़ लिया है। जब पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से पुलिस को 42 पिस्टल मिली हैं। आपको बता दें कि इस से पहले पुलिस ने 30 अप्रैल को खंडवा के ही एक आदतन अपराधी को 37 पिस्टल के साथ पकड़ा था , बुधवार को पकड़े गए आरोपी और पूर्व में पकड़े गए आरोपी के बीच की लिंक की भी जांच की जा रही है।

बुधवार को जानकारी देते हुए खरगोन जिले के एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि अहिरखेड़ा पुलिस ने टेमरनी पुलिया के पास घेराबंदी कर खण्डवा निवासी मनोज उर्फ मीनू बद्रीप्रसाद शर्मा को गिरफ्तार किया है। यह हथियार उसने राजा सिकलीगर निवासी सिगनूर से खरीदे थे। हथियारों के लेनदेन के दौरान ही दबिश दी थी, हालांकि राजा मौके से भाग गया जिसे पकड़ने का पुलिस अभी प्रयास कर रही है।

खरगोन एसपी ने जानकारी देते हुए बताया है कि अवैध निर्माण के साथ ही खरीद फरोख्त पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने पिछले 15 दिनों में भारी मात्रा में अवैध हथियार पकड़े हैं, जिस से यह हथियार अपराधियों तक नही पहुंच पाए। कार्रवाई में 7 लाख 70 हजार रुपये मूल्य के पिस्टल ओर कट्टे बरामद किए है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.