Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... शिवपुरी में वन विभाग का पिंजरा फेल, ग्रामीणों का 'देसी जुगाड़' हिट: चंदे के बकरे से 24 घंटे में कैद ... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में जनसेवा को बताया सबसे बड़ी...

कोरबा: एक ही परिवार के 3 सदस्यों की हत्या, पति-पत्नी और बेटी का खून से लथपथ मिले शव

47

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में धारदार हथियार से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुकरीचोली गांव में बीती रात जयराम रजक (28), उसकी पत्नी सुजाता रजक (25) और पुत्री जयसीका (दो वर्ष) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को रजक परिवार की हत्या की जानकारी दी तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। पुलिस ने घर से तीनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुजाता और जयसीका का शव पलंग पर और जयराम का शव नीचे फर्श पर था। तीनों के शरीर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान हैं। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जयराम ठेकेदारी का काम करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी संभावित पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.