Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

अगले 10-15 वर्षों में भारत से गरीबी पूरी तरह खत्म हो जाएगी : राजनाथ सिंह

25

राजस्थान : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को दावा किया कि अगले 10-15 वर्षों में भारत से गरीबी पूरी तरह खत्म हो जाएगी और यह ‘मोदी की गारंटी’ है। सिंह ने यहां कालाहांडी जिला मुख्यालय शहर में भाजपा की ‘विजय संकल्प’ रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, “पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह तक सभी कांग्रेस नेताओं ने गरीबी खत्म करने का वादा किया है, लेकिन वे सभी विफल रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हालांकि गरीबी को खत्म करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।”

25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर
मोदी के नौ साल के शासन के दौरान लगभग 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर आने का उल्लेख करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि यह भाजपा का दावा नहीं है, बल्कि नीति आयोग की रिपोर्ट है। उन्होंने दावा किया कि किसी भी पिछली सरकार ने ऐसा कभी नहीं किया, जैसा मोदी ने पिछले नौ वर्षों में किया है। सिंह ने कहा, “अगले पांच वर्षों में भारत में कोई भी परिवार ऐसा नहीं होगा जिसके पास पक्का घर, पाइप से पीने का पानी और रसोई गैस कनेक्शन नहीं होगा।”

मोदी के शासन के दौरान चीजों में व्यापक बदलाव
कालाहांडी की स्थिति को याद करते हुए, भाजपा नेता ने कहा कि गैर सरकारी संगठनों के लोग कालाहांडी आ रहे थे और ‘गरीबी पर्यटन’ पर लेख लिख रहे थे, क्योंकि यह जगह भूख, भूख से मौत और गरीबी के लिए जानी जाती थी। उन्होंने कहा, केंद्र में हालांकि मोदी सरकार के नौ वर्ष के शासन के दौरान चीजों में व्यापक बदलाव आया है। सिंह ने भाजपा की कालाहांडी लोकसभा उम्मीदवार मालविका देवी के शब्दज्ञान की सराहना करते हुए कालाहांडी के लोगों से राष्ट्रीय स्तर पर स्थानीय मुद्दों को उचित ढंग से उजागर करने के लिए कमल के निशान को मत देने की अपील की।

कांग्रेस के समय में  केवल 15 पैसे ही पहुंच रहे थे
जनता के पैसे के खर्च पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के एक प्रसिद्ध वाक्य का हवाला देते हुए सिंह ने कहा, “अगर केंद्र गरीब लोगों के लिए एक रुपये भेजता था तो जमीनी स्तर पर लाभार्थी तक केवल 15 पैसे ही पहुंच रहे थे। हालांकि, मोदी के जनधन खाते और बैंक में प्रत्यक्ष अंतरण प्रक्रिया से भ्रष्टाचार खत्म हो गया और लोगों को केंद्र द्वारा भेजा गया पैसा मिल रहा है।” उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया है, तीन तलाक प्रथा को समाप्त कर दिया है और पहले के वादे के अनुसार अयोध्या में श्रीराम लला की मूर्ति स्थापित की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.