Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भोपाल ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट: पति समर्थ और सास गिरिबाला आरोपी, क्रूरता व... सिरोही में खाने में निकले कीड़े तो पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचीं 50 छात्राएं: वार्डन पर बदसलूकी का आरोप, क... नितिन नबीन की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान: वसुंधरा राजे बनीं उपाध्यक्ष, पीयूष गोयल नए कोषाध्यक्ष; अमित ... तारापीठ के होटल में भीषण आग से हाहाकार: 7 श्रद्धालुओं व कर्मचारियों की मौत, 45 मिनट तक टॉयलेट में फं... लखीसराय: अशोकधाम हॉल्ट पर करंट की अफवाह से मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम; DM ने स्पष्ट की स्थ... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान

गूगल सर्वे में दें राय और करें कमाई, जानिए क्या है प्रोसेस

44

आजकल किसी को राय देने से कोई फायदा नहीं होता है. वैसे कोई राय लेना पस्द भी नहीं करता है. लेकिन अगर आपको राय देने के पैसे मिल रहे हैं तो इस मौके क्यों गंवाना? अब आप गूगल पर अपनी राय देकर पैसे कमा सकते हैं. गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड हासिल कर सकते हैं. इसके लिए आपको गूगल के सर्वे को पूरा करना होगा. यहां जानें कि आप गूगल से कैसे पैसे कमा सकते हैं इसके बारे में नीचे पूरी डिटेल्स पढ़ें.

राय दो पैसे कमाओ

वैसे तो किसी को आपकी राय की अहमीयत नहीं होती है लेकिन गूगल आपकी राय के बदले आपको रिवॉर्ड दे रहा है. गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड सर्वे में आप से कुछ सवाल पूछे जाते हैं. इसमें आपको 4 ऑप्शन भी मिलते हैं, जिसमें से आपको एक ऑप्शन सलेक्ट करना होगा. सर्वे पूरा होने के बाद आपको गूगल रिवॉर्ड देता है. अब आप सोच रहे होंगे कि ये ऑप्शन आपको कहां पर मिलेगा कैसे सर्वे में अपना ओपिनियन देंगे? तो टेंशन मत लीजिए यहां नीचे हम आपको गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड से पैसे कमाने का प्रोसेस बता रहे हैं. आप इस प्रोसेस को फॉलो करके रिवॉर्ड्स कमा सकते हैं.

Google Opinion Rewards: ये है प्रोसेस

  • इसके लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या एपल ऐप स्टोर पर जाएं. GOOGLE OPINION REWARDS ऐप आपको दोनों प्लेटफॉर्म्स पर मिल रहा है. अब इस ऐप को सर्च करें और इंस्टॉल कर लें. अब यहां पर साइन अप करें, इसके बाद अपनी बेसिक डिटेल्स भरें जैसे कंट्री, आपकी उम्र और जेंडर आदि.
  • इसमें सब डिटेल्स भरके सबमिट कर दें. इसके बाद यहां पर आपको सर्वे पेज शो होगा. इसमें आपसे सवाल पूछे जाएंगे, जैसे आपको कौन-सी आईस्क्रीम पसंद हैं, इसके जवाब के लिए आपको 4 ऑप्शन में से एक सलेक्ट करना होगा. इस सर्वे को आप जब भी पूरा करेंगे आपको कुछ ना कुछ रिवॉर्ड जरूर मिलेगा.
  • ये सर्वे 5-6 दिन में आते रहते हैं. इन रिवॉर्ड्स का इस्तेमाल आप किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स- अमेजन, नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार आदि का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए सकते हैं. इसके अलावा आप ऑनलाइन किसी भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से शॉपिंग भी कर सकते हैं.

ध्यान दें इसे कमाई का जरिया नहीं बनाया जा सकता है आप इसे फन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. वैसे तो सर्वे पूरा होने पर हर बार रिवॉर्ड मिलता है. लेकिन कई बार नहीं भी मिलता है जिसके बहुत कम चांस होते हैं. अगर आपको रिवॉर्ड नहीं मिला तो आप सर्वे में दोबारा ट्राई कर सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.