Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

इस सरकारी बैंक के फंड ने किया मालामाल, एक लाख को बना दिया 84 लाख

51

अगर आप टीवी-चैनल रेगुलर देखते हैं या फिर किसी फाइनेंस बेस्ड यूट्यूब चैनल को फॉलो करते हैं तो आप नोटिस किए होंगे कि एक्सपर्ट म्यूचुअल फंड में नियमित निवेश करने की अपील करते रहते हैं, इसससे निवेशक को लॉन्ग टाइम पीरियड के अपने फाइनेंशियल लक्ष्यों को आसानी से हासिल करने में मदद मिल सकती है. आज हम आपको जिस स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, वह एसबीआई बैंक से जुड़ा है. उसने जितना रिटर्न दिया है. उसमें सिर्फ 10 साल में एक लाख का 84 लाख बन गया है.

अगर आफ किसी म्यूचुअल फंड में निवेश करने की योजना बनाते हैं तो हो सकता है कि आपके दिमाग में सबसे पहला ख्याल उस फंड को लेकर यह आए कि उसने लास्ट वन ईयर में कितना रिटर्न दिया है. इस सवाल का सटीक जवाब आपको पता चले उससे पहले आइए समझ लेते हैं कि कॉन्ट्रा फंड की कैटेगरी का क्या मतलब होता है?

क्या होता है कॉन्ट्रा फंड?

कॉन्ट्रा फंड ऐसे इक्विटी म्यूचुअल फंड होते हैं जो सेबी के म्यूचुअल फंड योजनाओं के क्लासिफिकेशन के अनुसार, शेयरों में कम से कम 65 प्रतिशत के साथ विपरीत निवेश रणनीति का पालन करते हैं. एसबीआई कॉन्ट्रा फंड में एक साल पहले किया गया निवेश बढ़कर 1.47 लाख रुपए हो गया होगा, क्योंकि यह योजना पिछले 12 महीनों में 47 प्रतिशत बढ़ी है. पिछले 3 साल में इस स्कीम ने 29.72 फीसदी का रिटर्न दिया है. इसका मतलब है कि अगर किसी ने तीन साल पहले एक लाख रुपए का निवेश किया था, तो वह बढ़कर 2.18 लाख रुपए हो गया होगा.

ऐसे बनता 84 लाख का फंड

इसी तरह 1 लाख का निवेश 24.69 प्रतिशत की चक्रवृद्धि दर से बढ़कर पांच वर्षों में 3.02 लाख रुपए हो जाएगा. 10 वर्षों की अवधि में 1 लाख रुपए का निवेश 18.91 प्रतिशत के वार्षिक रिटर्न से बढ़कर 5.65 लाख रुपए हो गया होगा. इसी तरह, यदि निवेश योजना के लॉन्च के समय ही किया गया होता, तो निवेश 19.64 प्रतिशत का सीएजीआर रिटर्न देता, इस प्रकार रिटर्न बढ़कर 84.75 लाख रुपए हो जाता.

टेन्योर रिटर्न (%) कितने रुपए का मिला रिटर्न (Rs)
1 47.76% 1.47 lakh
3 29.72% 2.18 lakh
5 24.69% 3.02 lakh
10 18.91% 5.65 lakh
टोटल फंड 19.64% 84.75 lakh

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.