Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दलदल में फंसे मिले शावक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, लंग्स में था इन्फेक्शन…

35

मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक बाघ के शावक की मौत हो गई है। वन मंडल मझगवां रेंज अंतर्गत चितहरा में गुरुवार को बांध के दलदल में बाघ की फीमेल शावक फंसी हुई मिली थी। शावक की  मझगवां रेंज ऑफिस में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह 4 माह की फीमेल शावक पिछले काफी समय से बीमार थी। उसके लंग्स में इन्फेक्शन था। उसके ब्रेन में सूजन थी और पेट में कीड़े भी थे।

यह शावक शारीरिक रूप से भी काफी कमजोर हो चुकी थी। शावक का रेस्क्यू दलदल से किया गया था। उसके ब्लड सैंपल भी जांच के लिए लैब भेजे गए थे। लेकिन इसी बीच गुरुवार को उसकी मौत हो गई।

चितहरा बांध के दलदल में फीमेल शावक के फंसे होने की सूचना वन विभाग की टीम को मिली थी। सूचना मिलने के बाद तुरंत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया था। शावक चलने में असमर्थ थी लेकिन वह आवाज कर रही थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.