Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Itarsi Leopard News: ऑर्डनेंस फैक्ट्री और केंद्रीय विद्यालय परिसर में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वन ... Simhastha 2028 Preparations: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सड़क और पुल निर्माण का निरीक्षण, जल्द मिल... Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ... Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म... JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश... UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे... Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर... Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ... Hyderabad Cyber Fraud Case: हैदराबाद में डॉक्टर से 14.61 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर फर... Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक...

मोहन यादव सरकार का धांसू आइडिया, मध्य प्रदेश में चुटकियों में सुलझेंगे किसानों के विवाद

23

भोपाल: मध्य प्रदेश के डिफाल्टर और सहकारी बैंकों में गड़बड़ियों की वजह से उलझे किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार 2 नई योजना लेकर आ रही है. सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि प्रदेश के डिफाल्टर किसानों को मुख्यधारा में लाने के लिए एकमुश्त समझौता योजना जल्द ही शुरू की जाने वाली है. वहीं सरकार सहकारिता विभाग में जनवरी 2026 में 2 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती शुरू करने जा रही है. यह भर्ती प्रकिया आईबीपीएस के माध्यम से की जाएगी.

साढ़े 4 लाख किसानों को मिलेगी राहत

सहकारिता और खेल विभाग की पिछले 2 साल की उपलब्धियों और आगामी रणनीति बनाने के लिए मंत्री विश्वास सारंग ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया. मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि “सोसायटी में कर्मचारियों की लापरवाही और कई बार गड़बड़ियों की वजह से इसका नुकसान समिति से जुड़े किसानों को उठाना पड़ता है. इससे निपटने के लिए न्याय योजना शुरू करने जा रहे हैं. इस योजना के माध्यम से किसानों को राहत दी जाएगी, ताकि किसानों को समय पर खाद-बीज मिलने में परेशान न हो.

वहीं प्रदेश में करीबन साढ़े 4 लाख किसान डिफाल्टर हैं. ऐसे किसानों को सोसायटियों से खाद नहीं मिल पा रहा. इन किसानों पर प्रदेश सरकार का करीबन 2 हजार करोड़ बकाया है. जिला सहकारी समितियां इन्हें डिफाल्टर घोषित कर चुकी है. ऐसे किसानों को राहत देने के लिए सरकार वन टाइम सेटल्मेंट योजना लेकर आ रही है.

2 साल में सभी बैंक घाटे से उबरेंगे

सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कई जिला सहकारी बैंकों की खस्ता हालात के सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश के कई सहकारी बैंक खराब स्थिति में हैं. ऐसे बैंकों की स्थिति बेहतर करने के लिए पिछली सरकार सरकार ने 300 करोड़ रुपए विभाग को दिए थे. इससे प्रदेश के 6 बैंकों को 50-50 करोड़ रुपए की राशि दी गई. पिछले एक साल में बैंकों ने सभी मापदंड पूरे किए हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि इन बैंकों की खराब हालत के लिए कमलनाथ सरकार द्वारा लाई गई कृषि ऋण माफी योजना थी, जिसका असर बैंकों पर पड़ा. अगले दो सालों में बैंकों को बेहतर स्थिति में ला देंगे.

पुलिस में होगा स्पोर्ट्स कोटा

मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस में स्पोर्ट्स कोटा लागू कर प्रतिवर्ष 10 सब इंस्पेक्टर व 50 कांस्टेबल की नियुक्ति का प्रावधान किया जाएगा. मुख्यमंत्री खेल अद्योसंरचना विकास योजना के तहत सभी विधानसभा क्षेत्र में इंडोर हॉल एवं आधुनिक खेल परिसरों का निर्माण किया जाएगा.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.