Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nepal Dolpa Jail Break: नेपाल के डोल्पा जिला जेल में बड़ा सुरक्षा हादसा, सुरंग खोदकर भागे रेप और चोर... RSS Executive Meeting Indore: इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक शुरू, यूजीसी के नए नियमों और... Delhi Police Notice to Bihar Congress: पीएम मोदी के विवादित एआई वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस का एक्... Dewas Police Officer Death: मध्य प्रदेश के देवास में अवैध शराब पकड़ने गए थाना प्रभारी दिलीप पुरी की ... Chhattisgarh Solar Village: छत्तीसगढ़ का खैरा बना राज्य का पहला पूरी तरह सोलर पैनल वाला गांव, पीएम स... Maharashtra Farmer Suicide Warning: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सख्त चेतावनी, कर्ज वसूली के दबाव से... INDIA Bloc Mega Rally in Delhi: रामलीला मैदान की महारैली पर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने, जयराम रमे... Nainital Gang Rape News: उत्तराखंड के रामनगर में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के साथ हैवानियत, 8 मह... Amit Shah in Delhi: इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी समारोह में शा... Delhi Air Quality Index Today: दिवाली से पहले दिल्ली में सांसों का संकट, एक्यूआई 350 के पार पहुंचकर ...

पीएम मोदी के मणिपुर दौरे से पहले बड़ी सफलता, खुलेगा नेशनल हाइवे-2, कई अन्य समझौते भी हुए

34

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को मणिपुर का दौरा कर सकते हैं. उनके इस दौरे से पहले सरकार को बड़ी सफलता मिली है. कुकी-जो काउंसिल ने मणिपुर में बंद किए हुए नेशनल हाइवे- 2 को खोलने का फैसला किया है. कुकी जो काउंसिल और गृह मंत्रालय के बीच नेशनल हाइवे 2 को खोलने के साथ-साथ राज्य में शांति बहाली और कुछ अन्य समझौते भी हुए हैं.

13 सितंबर को पीएम मोदी की मणिपुर की संभावित यात्रा में ये बहुत अहम पड़ाव है. पिछले कई महीनों से गृह मंत्रालय सरकार की टीम मणिपुर में शांति बहाली की पहल की दिशा में मणिपुर हिंसा में शामिल गुटों से वार्ता कर रही थी, जिसके बाद यह अहम सफलता मिली है और नेशनल हाइवे 2 को खोलने का फैसला हुआ है. गृह मंत्रालय पहले ही मणिपुर में हिंसा में शामिल तमाम गुटों से वार्ता कर रहा है.

मणिपुर का लाइफ लाइन है NH-02

कुकी जो काउंसिल से वार्ता में ये भी तय हुआ है कि ये गुट मणिपुर में सुरक्षाबलों को पूरा सहयोग करेगा. एनएच 2 को मणिपुर का लाइफ लाइन माना जाता है. मणिपुर की राजधानी इंफाल को कांगपोकपी और चुराचांदपुर जैसे शहर और कस्बे से जोड़ने वाला राजमार्ग है. मणिपुर के चुराचांदपुर में कुकी समुदाय की बहुलता है. इस समुदाय ने राज्य में जातीय हिंसा के बाद हाइवे बंद कर दिया था.

गृह मंत्रालय ने क्या कहा?

गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि कुकी-जो परिषद ने नेशनल हाइवे 2 को खोलने का फैसला किया है. यह निर्णय पिछले कुछ दिनों में गृह मंत्रालय के अधिकारियों और केजेडसी के एक प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई कई बैठकों के बाद लिया गया है.

कुकी-जो परिषद ने एनएच-02 पर शांति बनाए रखने के लिए भारत सरकार द्वारा तैनात सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई है. मंत्रालय ने कहा कि ज्वाइंट मॉनिटरिंग ग्रुप अब से इस पर कड़ी निगरानी रखेगा ताकि सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशंस का उल्लंघन न हो.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.