Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

40 की उम्र में भी नहीं आएंगी झुर्रियां, रोजाना करें कुछ मिनट की ये फेस एक्सरसाइज

38

जैसे-जैसे उम्र बढ़ने लगती है तो स्किन का कोलेजन टूटना शुरू हो जाता है. इस वजह से स्किन का लचीलापन भी धीरे-धीरे कम होने लगता है और चेहरे की त्वचा में ड्राइनेस बढ़ने के साथ ही रंग का डार्क होना, डल स्किन, महीन लाइनें और झुर्रियां होने लगती हैं. इन समस्याओं से राहत पाने के लिए आजकल मार्केट में महंगे प्रोडक्ट्स और कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट्स उपलब्ध हैं, लेकिन अगर पहले से ही कुछ बातों को ध्यान में रखा जाए तो बढ़ती उम्र में भी त्वचा में कसाव बनाकर रखा जा सकता है.

हर किसी की चाहत होती है कि उनका चेहरे नेचुरली ग्लोइंग रहे, इसके लिए सही स्किन केयर के साथ रोजाना कुछ फेस एक्सरसाइज करनी चाहिए. इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और आपकी त्वचा में बढ़ती उम्र में भी कसाव बना रहेगा और आप झुर्रियों आदि से बचे रहेंगे.

फिश फेस पोज से स्किन होगी टोन

माथे, गर्दन, और गालों की स्किन में कसाव लाने और टोन करने के लिए फिश फेस पोज एक्सरसाइज करनी चाहिए. इसके लिए सबसे पहले लिप्स का पाउट बनाएं और गालों को अंदर की तरफ खींचें. कुछ सेकंड इस पोज को होल्ड करने बाद वापस नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं.

बैलून पोज

जैसे की इस फेस एक्सरसाइज का नाम है बैलून पोज. इसमें आपने गालों में हवा भरकर गुब्बारे की तरह फुला लीजिए और कुछ देर बाद हवा को बाहर छोड़ दीजिए. इस तरह से इस एक्सरसाज के 7 से 8 राउंड कर सकते हैं.

चिन लिफ्ट

कुछ लोगों को डबल चिन की समस्या होती है और उम्र बढ़ने के साथ ये प्रॉब्लम और भी ज्यादा बढ़ती चली जाती है. इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए चिन लिफ्ट (ऊपर की ओर देखते हुए ढुड्डी को कुछ देर होल्ड करके रखना) करना फायदेमंद रहता है. इससे गर्दन की मांसपेशियों में कसाव लाने और एक्स्ट्रा फैट कम करने में मदद मिलती है.

लिप्स पुल

ये फेशियल एक्सरसाइज भी काफी फायदेमंद रहती है. लिप्स पुल यानी नीचे के होंठ को जितना हो सके ऊपर की ओर उठाने की कोशिश करें और अपनी जॉ को बाहर की ओर निकालें. इस एक्सरसाइज को कुछ देर के लिए अगर नियमित रूप से किया जाए तो चीक बोन्स शार्प होती हैं और जॉ लाइन भी अच्छी बनती है.

टैपिंग करें

सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए चेहरे से लेकर गर्दन तक उंगलियों से हल्के-हल्के टैपिंग करें. इससे चेहरे की त्वचा में कसाव, चमक तो आएगी ही, साथ में आपको मेंटली भी काफी रिलैक्स मिलेगा. हेल्दी स्किन के लिए स्ट्रेस से दूर रहना भी जरूरी है. इससे चेहरे की पफीनेस (स्किन फूली हुआ दिखना) भी कम होती है.

इन बातों को ध्यान में रखना है जरूरी

बढ़ती उम्र में त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी है कि डेली रूटीन में बैलेंस डाइट लें और अनहेल्दी फूड्स से दूरी बनाएं. इसके अलावा रोजाना योगा या फिर हल्का-फुल्का वर्कआउट करें, ताकि वेट को मैनेज किया जा सके. इसके अलावा अच्छी मात्रा में पानी पीना चाहिए, जिससे त्वचा में ड्राईनेस नहीं होती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.