Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लुट गया… लुट गया! Credit Card रिवॉर्ड प्वाइंट के नाम पर ऐसे चल रहा Scam

10

बैंक हमेशा कहता है कि सर्तक रहें, लेकिन फिर भी लोग थोड़े से लालच के चक्कर में ठगी करने वालों के झांसे में फंस जाते हैं. हाल ही में पुणे में रहने वाला एक व्यक्ति भी लालच के चक्कर में फंस गया जिसका फायदा स्कैम करने वालों ने उठाया और इस शख्स के अकाउंट से 65000 रुपए लेकर नौ-दो ग्यारह हो गए. कौन सी गलती इस व्यक्ति को भारी पड़ी, हम आज आपको इस बात की जानकारी देने वाले हैं जिससे कि आप भी सर्तक रहें और इस तरह की गलती न करें.

क्या है पूरा मामला?

65000 रुपए गंवाने वाले इस शख्स को एक महिला का कॉल आया जिसने खुद को बैंक अधिकारी बताया और कहा कि रिवॉर्ड प्वाइंट का यूज कर आप क्रेडिट कार्ड बिल पर डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. ये शख्स महिला की बातों में आ गया और रिवॉर्ड प्वाइंट्स रिडीम करने के लिए तैयार हो गया, महिला ने कहा कि प्रोसेस कंप्लीट करने के लिए मेरा सहकर्मी आपको कॉल करेगा.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ देर बाद प्रोसेस कंप्लीट करने के लिए एक आदमी का कॉल आया. इस आदमी ने पीड़ित शख्स को रिवॉर्ड प्वाइंट रिडीम करने के लिए लिंक भेजा, लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जरूरी जानकारी को भरने के बाद इस शख्स के अकाउंट से 65 हजार रुपए कट गए.

पैसे कटने के बाद इस शख्स ने तुरंत महिला और आदमी को कॉल किया लेकिन देर हो चुकी थी क्योंकि दोनों के नंबर बंद हो गए थे, कॉल न मिलने के बाद इस शख्स को अहसास हुआ कि रिवॉर्ड प्वाइंट के नाम पर स्कैम हो गया है.

कहां हुई गलती?

पीड़ित शख्स की गलती ये थी कि अनजान महिला की कॉल पर बात पर विश्वास किया, दूसरी गलती अनजान लिंक पर क्लिक करने की गलती की और तीसरी गलती लिंक के जरिए अपनी निजी जानकारी देने की गलती की. आप अगर इस तरह के स्कैम से खुद को बचाना चाहते हैं तो सर्तक रहें और इस तरह की गलती को करने से पहले 100 बार सोचें.

Online Scam से कैसे बचें?

किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक, पर्सनल, ओटीपी, पासवर्ड जैसी डिटेल्स शेयर न करें. मैसेज, ईमेल या मैसेजिंग ऐप पर आए अनजान लिंक पर क्लिक न करें. इस बात को ध्यान रखें कि बैंक स्टाफ आपसे फोन कॉल पर आपकी निजी जानकारी नहीं मांगते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.