Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भोपाल ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट: पति समर्थ और सास गिरिबाला आरोपी, क्रूरता व... सिरोही में खाने में निकले कीड़े तो पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचीं 50 छात्राएं: वार्डन पर बदसलूकी का आरोप, क... नितिन नबीन की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान: वसुंधरा राजे बनीं उपाध्यक्ष, पीयूष गोयल नए कोषाध्यक्ष; अमित ... तारापीठ के होटल में भीषण आग से हाहाकार: 7 श्रद्धालुओं व कर्मचारियों की मौत, 45 मिनट तक टॉयलेट में फं... लखीसराय: अशोकधाम हॉल्ट पर करंट की अफवाह से मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम; DM ने स्पष्ट की स्थ... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान

दोस्त के साथ घूमने निकली छात्रा के साथ पांच युवकों ने किया दुष्कर्म

61

शहडोल। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय छात्रा के साथ 5 ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। यह घटना बीती रात की है। शहडोल एसपी कुमार प्रतीक ने बताया कि छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही सभी आरोपित गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

छात्रा कोचिंग के लिए घर से निकली थी

 

जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम छात्रा कोचिंग के लिए घर से निकली थी। रास्ते में उसे उसका एक दोस्त मिल गया। वह अपने दोस्त के साथ केंद्रीय विद्यालय की तरफ बाइक और स्कूटी में घूमने चली गई। इसी दौरान केंद्रीय विद्यालय के पास 5 युवक मिले। पहले उन्होंने छात्रा के दोस्त के साथ मारपीट की। इसके बाद एक एक करके छात्रा के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

 

आरोपितों ने छात्रा और उसके दोस्त का वीडियो भी बनाया

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपितों ने छात्रा और उसके दोस्त का वीडियो भी बना लिया। मौके पर ही छात्रा को धमकी दी कि यदि वह इस घटना की जानकारी किसी को देगी तो उसका वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। इसके बाद आरोपित मौके से भाग गए। फटे कपड़े और बदहवाश हालत में छात्रा अपने दोस्त के साथ घर पहुंची। वहां उसने अपने स्वजनों को आप बीती सुनाई। इसके बाद स्वजन छात्रा को लेकर महिला थाने पहुंचे। पुलिस में आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.