Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अयोध्या पीएम मोदी के लिए शुभ, हम फूलों के साथ करेंगे स्वागत- इकबाल अंसारी

27

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे. लोकसभा चुनाव के बीच वह पहली बार अयोध्या जा रहे हैं. प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर अयोध्या में पूरे जोर शोर के साथ तैयारी चल रही है. राम मंदिर को जबरदस्त तरीके से सजा दिया गया है. उनके दौरे को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है. शाम करीब 7 बजे पीएम मोदी राम मंदिर में रामलला का दर्शन करेंगे. इसके बाद उनका रोड शो होगा.

पीएम मोदी के अयोध्य दौरे से पहले अयोध्या भूमि विवाद मामले के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हम उनके आगमन से बहुत खुश हैं और हम चाहते हैं कि वह फिर से प्रधानमंत्री बनें. अंसारी ने कहा कि हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अयोध्या में रैली सफल हो. पीएम मोदी के लिए अयोध्या शुभ है. हम फूलों के साथ अयोध्या में उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं.

प्रधानमंत्री पर राम लला की कृपा बनी रहे- सत्येंद्र दास

वहीं, पीएम मोदी के अयोध्या दौरे पर राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा के बाद ये पहली बार है जब प्रधानमंत्री अयोध्या आ रहे हैं. साथ-साथ चुनाव का भी माहौल है. इस दौरान वो रोड शो करेंगे और राम लला के दर्शन करेंगे. राम लला की कृपा बनी रहे और जिस उद्देश्य से वे यहां आ रहे हैं उसकी पूर्ति हो. सबसे पहले वो दर्शन करेंगे. दर्शन के बाद रोड शो करेंगे. मुख्य द्वार से लेकर गर्भ गृह तक सजावट की गई है.

अयोध्या में 20 मई को मतदान

बता दें कि फैजाबाद के अयोध्या में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान है. प्रधानमंत्री लल्लू सिंह के समर्थन में रोड शो करेंगे. लल्लू सिंह ने साल 2014 और 2019 में लगातार दो बार जीत हासिल की थी. बीजेपी ने लगातार तीसरी बार उन्हें यहां से मैदान में उतारा है. रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी का मेगा रोड शो होगा. करीब दो किलोमीटर तक का रोड शो होगा. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 20 मई को फैजावाद सहित उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर वोटिंग होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.