Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

वो भी चूड़ियां नहीं पहने हैं, उनके पास भी एटम बम है… POK भारत में मिलाने पर फारूख अब्दुल्ला

25

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूख अब्दुल्ला ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. पीओके को भारत में मिलाने के सवाल पर फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि वो भी चूड़िया नहीं पहने हुए हैं, उनके पास भी एटम बम है.

फारूख अब्दुल्ला राजनाथ सिंह के उस बयान पर बोल रहे थे, जिसमें रक्षा मंत्री ने पीओके को भारत में मिलाने की बात कही थी. फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि हमें नहीं भूलना चाहिए कि पाकिस्तान के पास एटम बम है और वह एटम बम हमारे ऊपर ही गिरेगा.

गृह मंत्री जवाब दें

पुंछ हमले पर अब्दुल्ला ने कहा कि यह बहुत ही अफसोसजनक मामला है. हमारे जवान शहीद हो रहे हैं, पहले यह कहते थे कि इसके लिए 370 जिम्मेवार है, लेकिन आज तो 370 भी नहीं है. यह बातचीत क्यों नहीं करते, जो शहीद हो रहे हैं आखिर उनका क्या कसूर.

भारत और पाकिस्तान बातचीत करें

फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि भारत और पाकिस्तान को बातचीत करनी चाहिए, जब वह चीन के साथ 19 बार बातचीत कर चुके हैं तो पाकिस्तान के साथ बातचीत क्यों नहीं करना चाहते. जब फारुख अब्दुल्ला से पीओके में चीन की ओर से किए जा रहे निर्माण कार्यों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने उस सवाल का जवाब नहीं दिया, उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा के बाद विधानसभा चुनाव होंगे. फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि बीजेपी राम मंदिर पर राजनीति कर रही है, वे राम मंदिर के सामने रैलियां कर रहे हैं, क्या राम सिर्फ उन्हीं के हैं. राम पूरे विश्व के हैं.

बीजेपी हिंदुओं में डर पैदा कर रही

फारूख अब्दुल्ला ने एक दिन पहले ही चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि बीजेपी हिंदुओं में डर पैदा करने की कोशिश कर रही है, क्योंकि जब वे 2014 में आए थे, तब महंगाई का मुद्दा उछालते थे, तब रसोई गैस की कीमत को मुद्दा बनाया जाता था, तब उसकी कीमत 400 रुपये थी. आज महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे गायब हैं. दस साल बीत गए, लेकिन सिलेंडर की कीमत क्या है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.