Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जालंधर में 700 पेटी अवैध शराब मिलने पर सियासी बवाल! BJP ने एक्साइज कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष... जालंधर के एपीजे कॉलेज में MUN कार्यक्रम के दौरान भारी बवाल, छात्रों और वेटरों के बीच चले लात-घूंसे लुधियाना में कलयुगी पिता की करतूत: 16 वर्षीय नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया ग... गुरदासपुर में विवाद! हड़ताल खत्म होते ही गांवों में कूड़ा फेंकने पहुंची गाड़ियां, ग्रामीणों ने रोका ... स्वतंत्रता दिवस को लेकर जालंधर में हाई अलर्ट: नाकों पर वाहनों व पहचान पत्रों की गहन जांच, महिला पुलि... सोना-चांदी खरीदने से पहले जानें नए रेट्स: जालंधर में चांदी ₹2.34 लाख पार, जानें 10 ग्राम सोने की कीम... लुधियाना में बदमाशों का दुस्साहस! घर के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा कार में लगाई आग, CCTV में क... चंडीगढ़ में पंजाब कर्मचारियों और पेंशनर्स की विशाल महारैली, सामूहिक अवकाश से सरकारी दफ्तरों में कामक... पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अमृतसर CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, हरमनबीर सिंह को अतिरिक्त प्रभा... पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, हरमनबीर सिंह को ...

प्रज्वल रेवन्ना पर कसा शिकंजा, इंटरपोल ने जारी किया ब्लू कॉर्नर नोटिस

40

यौन उत्पीड़न के आरोपी जद (एस) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एसआईटी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. प्रज्वल रेवन्ना के पिता विधायक एचडी रेवन्ना की गिरफ्तारी के बाद अब इंटरपोल ने उसके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है. कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बताया कि प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है. बता दें कि एसआईटी ने सीबीआई से अनुरोध किया था कि प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया जाए. ऐसा माना जा रहा है कि प्रज्वल रेवन्ना फिलहाल जर्मनी भाग गया है.

कर्नाटक के गृह मंत्री परमेश्वर ने कहा कि यौन उत्पीड़न के मामलों का सामना कर रहे प्रज्वल रेवन्ना को भारत वापस लाने के लिए इंटरपोल की मदद ली जा रही है. बता दें कि एसआईटी ने जद (एस) सांसद के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था और उन्हें पेश होने के लिए कहा था, लेकिन रेवन्ना हाजिर नहीं हुए.

रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी

कर्नाटक के गृह मंत्री परमेश्वर ने बताया कि इंटरपोल ने आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है. शनिवार को कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने इस मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी के अधिकारियों के साथ बैठक की थी. उस बैठक में एसआईटी के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया था.

सीएम कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एसआईटी ने सीबीआई से अनुरोध किया था कि वह इंटरपोल से सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध करे.

गृह मंत्री जी परमेश्वर ने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एसआईटी प्रक्रिया के अनुसार काम कर रही है. मैं इससे अधिक का खुलासा नहीं कर सकता, क्योंकि मेरे पास हर चीज के बारे में जानकारी भी नहीं है. मामले की गंभीरता को देखते हुए हमने एक एसआईटी गठन किया है और उन्हें काम करने की पूरी आजादी दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.