Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब

चंदेरी के रोड शो में सिंधिया का दिखा अलग अंदाज, खुली जीप में जनता के साथ जमकर झूमे, वीडियो वायरल

19

अशोक नगर। गुना संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया इस बार कुछ अलग ही अंदाज में अपना प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान कभी तो वे स्टेज पर चुनाव प्रचार के लिए बनाए गए गीत ‘सिंधिया दिल से रे’ पर डांस करते हैं तो कभी रोड शो के दौरान जीप पर। शुक्रवार रात चंदेरी में सिंधिया कुछ ऐसे ही अंदाज में रोड शो के दौरान दिखाई दिए। जब रोड शो समाप्त हुआ तो उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करने के बाद वे अपने प्रचार के लिए बनाए गए गीत पर खुली जीप के बोनट पर खड़े होकर नृत्य करते रहे। इस दौरान सिंधिया के नृत्य को देखकर वहां मौजूद जनता भी झूमने लगी और करीब 5 मिनट तक डांस के दौरान सिंधिया तालियां बजाते हुए जनता के साथ झूमते रहे।

सिंधिया के नाचने का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सिंधिया के समर्थक भी इसे इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग माध्यमों पर शेयर करते हुए बहुप्रसारित कर रहे हैं। गौरतलब है कि सिंधिया का यह कैंपेन सांग जनता के बीच खूब लोकप्रिय हो रहा है। सिंधिया की प्रचार सभाओं और रोड-शो के अलावा गली-नुक्कड़ में भी यह गीत बजता सुनाई देता है।
यहां पर यह बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में प्रदेश की जिन नौ सीटों पर 07 मई को मतदान होना है, उनमें गुना भी शामिल है। इन सीटों पर कल यानी रविवार शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.