Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पाइप लाइन के लीकेज बंद कराए तो घटने लगे डायरिया के मरीज, सफाई व्यवस्था में भी कराया सुधार

32

बुरहानपुर। शहर के आधा दर्जन से ज्यादा क्षेत्रों में पैर पसार चुके डायरिया पर करीब एक सप्ताह बाद नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग ने नियंत्रण पाना शुरू कर दिया है। नागझिरी, खैराती बाजार, बैरी मैदान, बुधवारा सहित अन्य क्षेत्रों के तीन सौ से ज्यादा लोग इस संक्रामक बीमारी की जद में आ चुके हैं। इनमें ज्यादातर संख्या छोटे बच्चों की थी।

बीते तीन दिन से निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव ने खुद डायरिया प्रभावित क्षेत्रों की कमान संभाल रखी है। वे खड़े होकर पाइप लाइन के लीकेज और वाल्व के पास से मिल रहे गंदे पानी जैसी खामियों को ठीक करा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि शुक्रवार को उल्टी दस्त से पीड़ित मरीजों में कमी देखी गई है। इसके साथ ही निगमायुक्त ने सफाई व्यवस्था में भी सुधार कराया है। घरों के आसपास डंप किए गए कचरे को उठाकर वहां कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया है। लोगों से फिलहाल साफ और उबला हुआ पानी पीने के लिए भी कहा जा रहा है।

शुक्रवार को पंद्रह लोग हुए भर्ती

शुक्रवार को उल्टी दस्त से पीड़ित करीब पंद्रह लोग ही जिला अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इनमें आठ बच्चे और शेष बड़े थे। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि महामारी नियंत्रित हो रही है। इससे पहले एक दिन में 25 से 40 मरीज तक भर्ती हो रहे थे। ज्ञात हो कि डायरिया से अब तक दो बच्चों और एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो चुकी है। अब भी अस्पताल में पचास से ज्यादा लोग भर्ती हैं। रोजाना करीब तीस लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है। शुक्रवार को सीएमएचओ डा. राजेश सिसोदिया के साथ निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव ने उनके कार्यालय में बैठक भी की थी। जिसमें डायरिया को पूरी तरह नियंत्रित करने को लेकर कार्य योजना तैयार की गई है।

हर वार्ड में एक टीम लगाई, क्लोरीन की गोली भी दे रहे

स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार से सर्वे दलों की संख्या बढ़ा दी है। ग्रामीण क्षेत्र की एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं को भी लगाया गया है। कुल 48 टीमें तैयार कर हर वार्ड में एक टीम को तैनात किया गया है। ये टीमें दिनभर घर-घर जाकर बीमार लोगों की जानकारी जुटा रही हैं। साथ ही क्लोरीन की गोली भी दे रही हैं। जिससे यदि पानी खराब भी हो तो उसे साफ किया जा सके। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने उतावली संपवेल, जलावर्धन योजना, किला लाइन पानी की टंकी व सप्लाई हो रहे पानी के सैंपल लेकर फिर जांच के लिए पीएचई विभाग को सौंपे हैं। इनकी जांच रिपोर्ट शनिवार शाम तक मिलने की उम्मीद है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.