Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी के भवन पर कबूतरों का कब्जा, व्यावसायिक पाठ्यक्रम एक ही जगह किया गया है शिफ्ट

31

पलामू: नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी के एक भवन पर कबूतरों का कब्जा है. इस भवन में यूनिवर्सिटी के सभी व्यावसायिक पाठ्यक्रम की पढ़ाई होती है. जिसे हाल में ही यहां शिफ्ट किया गया है. पांच मंजिला भवन इस भवन के सभी फ्लोरों पर कबूतरों ने कब्जा कर लिया है.

दिन में कबूतर चारे के लिए कहीं चले जाते है, देर शाम तक वापस लौटते हैं और पूरे भवन पर कब्जा कर लेते है. भवन के सभी फ्लोर पर कबूतरों के द्वारा फैलाई गई गंदगी भरी हुई है. हर तरफ कबूतरों का बीट फैला हुआ है जिससे काफी दुर्गंध उठ रहा है.

झारखंड हाउसिंग बोर्ड कॉरपोरेशन लिमिटेड ने इस भवन को तैयार किया है. 2023- 24 में हाउसिंग बोर्ड ने इस भवन को यूनिवर्सिटी को हैंड ओवर किया था. आधुनिक तकनीक से बनने के बावजूद इस भवन में कबूतरों के समस्याओं से निपटने के लिए कोई भी उपकरण नहीं लगाया गया है, ना ही कोई उपाय किया गया है. कबूतरों के द्वारा फैलाई गई गंदगी से छात्र परेशान हैं. उन्हें पढ़ाई में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.

गौरतलब हो कि पांच दिसंबर को सभी व्यावसायिक पाठ्यक्रम को एक ही भवन में शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया था. जिसके बाद 15 दिसंबर से सभी व्यावसायिक पाठ्यक्रम को एक ही भवन में शिफ्ट कर दिया गया. यूनिवर्सिटी ने इस भवन का नाम व्यवसायिक अध्ययन संस्थान दिया है.

नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉक्टर प्रोफेसर दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि पूरे मामले में हाउसिंग बोर्ड से बातचीत की गई है ताकि कबूतर की समस्याओं के निपटारा के लिए चारों तरफ से जाल लगायी जा सके. दरअसल जिस भवन में सभी व्यावसायिक पाठ्यक्रम को शिफ्ट किया गया है, वहां फिलहाल एमबीए एवं एमसीए की पढ़ाई शुरू हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.