Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

इंदौर में शाम को जोरदार बारिश सड़कें बनी तालाब चौराहों पर लगे जाम

46

इंदौर। शनिवार सुबह से शहर में बादल छाए रहे और मौसम खुशनुमा बना रहा। शाम चार बजे शहर में तेज बारिश शुरू हो गई। करीब साढ़े तीन घंटे हुई तेज बारिश से शहर के हालात बिगड़ गए। तेज बारिश के कारण इंदौर की सड़कें तालाब बन गईं। इस कारण शहर के सभी चौराहों पर जाम लग गया और लोग घंटों तक परेशान होते रहे। शनिवार को शाम साढ़े सात बजे तक दो इंच बारिश दर्ज की गई।

शुक्रवार को भी हुई थी तेज बारिश

गौरतलब है कि शुक्रवार को भी शहर में भारी वर्षा हुई थी उसके बाद सुबह नौ बजे धूप खिली और दिनभर शहर में गर्मी व उमस का अहसास हुआ था। शाम 4 बजे फिर से वर्षा की तेज बौछारें पड़ीं और धुंध का असर दिखाई दिया। इसके बाद शुक्रवार रात को भी शहर के कई हिस्सों में हल्की वर्षा हुई।

अरब सागर से आ रही नमी से हो रही वर्षा

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानी एचएस पांडे के मुताबिक, वर्तमान में हवा का सीयर जोन (पूर्वी व पश्चिमी हवा का मिलन) दक्षिण मप्र व उत्तरी महाराष्ट्र के बीच बना हुआ है। इस वजह से अरब सागर से आ रही नमी के कारण इंदौर में मध्यम से तेज वर्षा हो रही है। अभी तक उत्तरी ओड़िशा के ऊपर जो कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ था, वो अब दक्षिणी और उत्तरी आंध्र प्रदेश के आसपास पहुंच चुका है। इसके असर से मप्र के दक्षिणी हिस्से में आगामी दिनों में वर्षा में थोड़ी कमी आ सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.