Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

इंदौर: नगर निगम में हुए करोड़ों के घोटाले में एक और आरोपी गिरफ्तार

51

इंदौर के नगर निगम में हुए करोड़ों के घोटाले के मामले में पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। एमजी रोड पुलिस ने नगर निगम के कर्मचारियों को भी आरोपी बनाया है। पुलिस ने फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी नगर निगम में लिपिक के पद पर पदस्थ है।

पूरा मामला एमजी रोड थाना क्षेत्र के नगर निगम में हुए करोड़ों रुपए के ड्रेनेज घोटाले मामले का है। जहां एमजी रोड पुलिस ने 4 एफआईआर दर्ज की है और अब तक पूरे मामले में पुलिस 7 आरोपियों को  गिरफ्तार किया जा चुका है। वही अभी भी दो आरोपी फरार है। जिनको पकड़ने का प्रयास पुलिस कर रही है। साथ ही जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है। पूरे घोटाले में और भी आरोपी बढ़ते जा रहे हैं। साथ ही एक अन्य आरोपी जो कि ट्रेंचिंग विभाग में लिपिक के पद पर पदस्थ है, उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम राजकुमार सालवी है। वही अभी दो आरोपी और भी फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश पुलिस लगातार कर रही है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे और भी नए खुलासे होते जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.