Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

चुनाव के बीच सरकार ने बनाया कमाई का नया रिकॉर्ड, पहली बार जीएसटी कलेक्शन हुआ 2.10 लाख करोड़

21

चुनाव के बीच केंद्र सरकार को जीएसटी के मोर्चे पर लगातार सफलता मिली है. वित्त वर्ष के पहले महीने में ही जीएसटी कलेक्शन ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं. आंकड़ों के अनुसार अप्रैल के महीने में जीएसटी कलेक्शन पहली बार 2 लाख करोड़ रुपए के पार चला गया है. पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले इसमें 12 फीसदी से ज्यादा का वृद्धि देखने को मिली है. जबकि पिछले साल अप्रैल के महीने में ही जीएसटी कलेक्शन 1.87 लाख करोड़ रुपए के पार गया था. उसके बाद ये रिकॉर्ड किसी महीने में नहीं टूट सका.आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर मौजूदा समय में जीएसटी में किस मद में कितना पैसा मिला है.

जीएसटी कलेक्शन का बनाया रिकॉर्ड

लोकसभा चुनाव के बीच अप्रैल के महीने में जीएसटी कलेक्शन पहली बार 2 लाख करोड़ रुपए पार करते हुए 2.10 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है. आज से पहले जीएसटी कलेक्शन 2 लाख करोड़ रुपए पर कभी नहीं पहुंचा है. जीएसटी कलेक्शन में साल-दर-साल 12.4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है. रिफंड के बाद, अप्रैल 2024 के लिए नेट जीएसटी रेवेन्यू का आंकड़ा 1.92 लाख करोड़ रुपपए है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 17.1 फीसदी ज्यादा है.

किस मद में आया कितना पैसा

अप्रैल में केंद्रीय जीएसटी संग्रह 43,846 करोड़ रुपए और राज्य जीएसटी 53,538 करोड़ रुपए रहा. एकीकृत जीएसटी 99,623 करोड़ रुपए रहा जिसमें आयातित वस्तुओं पर कलेक्शन 37,826 करोड़ रुपए शामिल हैं. उपकर संग्रह 13,260 करोड़ रुपए रहा, जिसमें आयातित वस्तुओं पर कलेक्शन 1,008 करोड़ रुपए शामिल हैं.

पिछले साल कैसा था कलेक्शन

पिछले वित्त वर्ष में 12 में से 10 महीनों का जीएसटी कलेक्शन 1.60 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा देसने को मिला था. जिसमें दो महीने मई में 1.57 लाख करोड़ रुपए अगस्त महीले में 1.59 लाख करोड़ रुपए शामिल है. दिसंबर के महीने में जीएसटी कलेक्शन 1.78 लाख करोड़ रुपए हुआ था. जोकि मौजूदा समय में तीसरा सबसे बड़ा कलेक्शन चुका है. जबकि पिछले साल अप्रैल के महीने में ही 1.87 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला था. जानकारों की माने जीएसटी कलेक्शन में और ज्यादा बढ़ोतरी देखी देखने को मिल सकती है.

इस राज्य में सबसे ज्यादा इजाफा

पीआईबी से मिली जानकारी के अनुसार मिजोरम में जीएसटी कलेक्शन में 52 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है. पिछले साल जहां मिजोरम में जीएसटी कलेक्शन 71 करोड़ रुपए देखने को मिला था, जो इस साल में 108 करोड़ रुपए देखने को मिला है. वहीं बात लक्षद्वीप की करें तो जीएसटी कलेक्शन में 1 करोड़ रुपए देखने को मिला है. जबकि पिछले साल की समान अवधि में 3 करोड़ रुपए देखने को मिला था. अप्रैल के महीने में राज्यों से आया कुल जीएसटी कलेक्शन 1,71,433 करोड़ रुपए देखने को मिला है. जबकि पिछले साल अप्रैल के महीने में यह आंकड़ा 1,51,162 करोड़ रुपए देखने को मिला था. इसका मतलब है कि इस साल अप्रैल के महीने में 13 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिला है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.